Andaman and Nicobar Earthquake
Andaman and Nicobar EarthquakeSocial Media

अंडमान निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटके

आज अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, यह भूकंप के झटके बहुत हलके थे। इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Andaman and Nicobar Earthquake : जहां, पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। वहीं, भारत के कुछ राज्य कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। हाल ही में कई राज्यों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, आज अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, यह भूकंप के झटके बहुत हलके थे। इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता :

बताते चलें, आज अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके यहां आज सुबह महसूस किये गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी -NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। इन भूकंप के महसूस किये जाने की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई। खबरों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप में झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ कर खड़े हो गए।

भूकंप का केंद्र :

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप में आये इस भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 143 किलोमीटर पर बताया जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं हैं जब अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हो। अंडमान और निकोबार द्वीप में इससे पहले कई बार लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहले भी आए भूकंप से भी किसी प्रकार के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।

भूकंप के झटकों से डर का माहौल :

गौरतलब हैं कि, देश के कई राज्यों में लगातार महसूस किए जा रह भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल है। बताते चलें, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बीते दिनों में भी कई जगहों से भूकंप की खबरें आती रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com