धनबाद के अस्पताल से उठी भीषण आग की लपटें, 6 की मौत
धनबाद के अस्पताल से उठी भीषण आग की लपटें, 6 की मौतSocial Media

झारखंड : धनबाद के अस्पताल से उठी भीषण आग की लपटें, 6 की मौत

झारखंड के शहर धनबाद के एक अस्पताल से भी आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

झारखंड, भारत। देश के कई राज्य भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा या आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से परेशान हैं। ऐसे में ही देश के राज्यों में गंभीर दुर्घटनाओं का भी दौर थम नही रहा है। इन हादसों और आपदाओं के चलते लोगों में डर का माहौल है। इसी बीच अब झारखंड के कोयले के लिए प्रसिद्ध शहर धनबाद के एक अस्पताल से भी आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

धनबाद के अस्पताल में आग :

दरअसल, देशभर में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कई राज्यों से अलग-अलग हादसों की खबरें सामने आई हैं। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है तो कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीँ, आज शनिवार को धनबाद के एक अस्पताल में भी आग लग गई। जिसमें कुल 6 लोगों की जान चली गई। बता दें, इन 6 लोगों में 2 डॉक्टर्स भी शामिल हैं। इस हादसे की जानकारी देते हुए SSP संजीव कुमार ने बताया है कि, 'अस्पताल में आग से मरने वालों में दो डॉक्टर शामिल है। बचाव कार्य में जुटी टीमों ने घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया है।'

आग बुझाने की कोशिश में जले डॉक्टर्स :

खबरों की मानें तो, अस्पताल में यह आग बीती देर रात को लगभग 1 बजे के आसपास लगी। तब सभी सो रहे थे। हालांकि, अब तक अस्पताल में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी होगी। इस हादसे के दौरान जिन दो डॉक्टर्स को अपनी जान गंवानी पड़ी, वह पानी से आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में यह आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि, वहां आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था और आग बुझाने की कोशिश कर रहे डॉक्टर्स खुद ही बुरी तरह झुलस गए। यह डॉक्टर बाथरूम से पानी ले लेकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक डॉक्टर का शव बाथटब में मिला है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख :

वहीँ, इस घटना को लेकर धनबाद के DSP अरविंद कुमार ने बताया है कि, 'यह आग अस्पताल के आवासीय कॉम्पलेक्स में लगी। इस भीषण आग में झुलसने से ही डॉक्टर के भतीजे और उनके एक और रिश्तेदार की भी मौत होने की भी खबर है।' इस घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, 'धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ. विकास और डॉ. प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com