झारखंड के रांची में 2 बार केरल जैसा बड़ा विमान हादसा होते-होते टला

झारखंड के रांची एयरपोर्ट पर एक ही प्लेन के साथ दो बार हादसा या कहे अनहोनी होते-होते बच गई, प्लेन में क्रू समेत 176 यात्री सवार थे, पायलट की समझ ने केरल जैसा हादसा रोका...
झारखंड के रांची में 2 बार केरल जैसा बड़ा विमान हादसा होते-होते टला
झारखंड के रांची में 2 बार केरल जैसा बड़ा विमान हादसा होते-होते टलाSocial Media

झारखंड : इस बार वर्ष 2020 पूरी दुनिया के लिए बहुत ही बुरा जा रहा है, एक तरफ कोरोना संकटकाल दौर जारी, तो वहीं एक-एक करके बुरी खबरें भी लगातार सामने आ रही है। केरल के कोझिकोड विमान हादसे को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि, अब झारखंड के रांची से ऐसी ही एक खबर आ रही है।

4 घंटे में 2 बार हादसा टला :

कोरोना संकट के इस दौर में हर दिन कोई न कोई आपदा आ रही है। हैरानी की बात ये है कि, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक ही प्लेन के साथ 4 घंटे में 2 बार बड़ा हादसा होने वाला था, लेकिन गनीमत से यह हादसा होते-होते टल गया। इस विमान में क्रू समेत 176 यात्री सवार थे। विमान हादसे को लेकर लगातार आ रही ऐसी खबरों से लगता है कि, यात्रा के लिए यह समय ठीक नहीं चल रहा है।

रांची एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, प्लेन पहली बार बर्ड हिट, तो दूसरी बार टायरों से निकली चिंगारी के कारण हादसा होते होते बच गया है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुंबई के लिए उड़ान भर रही एयर एशिया की फ्लाइट बर्ड हिटिंग (चिड़िया की टक्कर) का शिकार हो गई, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन में पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को वापस एयरपोर्ट पर लाया, प्लेन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि, "तकनीकी जांच के बाद ही गड़बड़ी के कारणों के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी। बर्ड हिट के कारण भी यह गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर पूरी साफ हो सकती है। देश में रांची एयरपोर्ट ही एक मात्र ऐसा एयरपोर्ट है, जिसने बर्ड हिट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से रिपोर्ट तैयार करने का आग्रह किया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com