बिहार के CM नीतीश ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 9 बड़ी घोषणाएं कर दी बड़ी सौगात

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्‍य के लोगों को संबोधित कर बिहावासियों को बड़ी सौगात दी है और यह 9 बड़ी घोषनाएं कीं।
बिहार के CM नीतीश ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 9 बड़ी घोषणाएं कर दी बड़ी सौगात
बिहार के CM नीतीश ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 9 बड़ी घोषणाएं कर दी बड़ी सौगातTwitter

बिहार, भारत। आज 15 अगस्‍त को पूरा देश राष्‍ट्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस दौरान तमान नेता गण अपने-अपने राज्‍य में स्‍वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्‍वारोहण कर अपना संबोधन दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना केे ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्‍य के लोगों को संबोधित कर यह ऐलान कर बड़ी सौगात दी है।

CM नीतीश ने कीं 9 घोषणाएं :

दरअसल, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्‍य के लोगों को संबोधित करते हुए कृषि, शिक्षा और पर्यटन के विकास के साथ ही महिलाओं, किसानों, सरकारी कर्मचारियों और छात्र छात्राओं के लिए नौ घोषणाएं कीं हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अधीन तीन महाविद्यालयों की स्थापना, सभी कृषि बाजार समितियो का जीर्णोद्धार एवं विकास, सभी वर्ग की युवतियों रिपीट युवतियों के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना तथा प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक संवर्ग, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग का गठन और सरकारी कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत किये जाने की घोषणा की।

CM नीतीश कुमार के संबोधन की बातें-

  • बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अधीन 3 महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इनमें सबौर में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय। भोजपुर में नए कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय। पटना में कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय।

  • राज्य के किसानों को कृषि उत्पादों के लिए बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी कृषि बाजार समितियों का विकास चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। यहां पर अनाज फल सब्जी एवं मछली की अलग-अलग बाजार व्यवस्था, स्टोरेज की सुविधा के कार्य किए जाएंगे। इस पर 2700 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

  • बिहार में ईको टूरिज्म के विकास के सभी कार्य अब पर्यावरण वन & जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कराए जाएंगे, ईको टूरिज्म विंग की स्थापना की जाएगी, पहाड़ी वन एवं वन्य प्राणी क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए उच्चस्तरीय सुविधा का निर्माण किया जाएगा व ईको टूरिज्म पॉलिसी निर्धारण शीघ्र होगा।

  • सभी गांव को अगले 4 सालों में दुग्ध सहकारी समितियां से आच्छादित किया जाएगा। जितनी भी नई समितियां बनेंगी उनमें 40% समिति महिला दुग्ध समितियां होंगी।

  • सुधा डेयरी के उत्पादों के लिए विक्रय केंद्र कुछ शहरों तक ही सीमित है। अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका विस्तारीकरण किया जाएगा। अगले 4 साल में सभी नगर निकाय एवं प्रखंड स्तर तक सुधा डेयरी के उत्पादों के लिए बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।

  • सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अति पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को बीपीएससी तथा यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए क्रमशः 50 हजार रूपये एवं एक लाख रूपये दिए जाते हैं। अब अन्य सभी वर्ग की युवतियों के लिए भी सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना शुरू की जायेगी ताकि प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके।

  • स्कूली शिक्षा के विकास एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता होती है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधीन प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक का संवर्ग और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक संवर्ग का गठन किया जाएगा। प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होगी।

  • केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को एक जुलाई, 2021 से मंहगाई भत्ते की दर 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 28 प्रतिशत दी जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com