Bihar Election Results : राजग 66 और महागठबंधन 61 सीट पर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव की आज जारी मतगणना में दस बजे तक जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं महागठबंधन प्रत्याशी 61 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
राजग 66 और महागठबंधन 61 सीट पर आगे
राजग 66 और महागठबंधन 61 सीट पर आगेSocial Media

पटना, बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव की आज जारी मतगणना में दस बजे तक जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं महागठबंधन प्रत्याशी 61 सीटों पर आगे चल रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 35, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 26 और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पांच सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं, महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 40, कांग्रेस, 14, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) छह और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इसी तरह राजग से अलग चुनाव लड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तीन, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार बायसी विधानसभा क्षेत्र में आगे है।

बहादुरपुर विधान सभा क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार एवं मंत्री मदन सहनी राजद के रमेश चौधरी से 1221 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं वहीं बांका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार एवं मंत्री राम नारायण मंडल राजद के जावेद इकबाल अंसारी पर 622 मतों का अंतर बनाए हुए हैं। इसी तरह दिग्गज नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी बिहारीगंज में जदयू नेता निरंजन कुमार मेहता से 1271 वोट से पीछे चल रही हैं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया हैं। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co