Bihar Election Results : राजग ने महागठबंधन पर बनाई 23 सीटों की बढ़त

बिहार में तीन चरण में 243 विधानसभा क्षेत्र में संपन्न चुनाव में पड़े मतों की आज जारी गिनती में पुर्वान 11 बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महागठबंधन पर 23 सीटों की बढ़त बनाई है।
Bihar Election Results: राजग ने महागठबंधन पर बनाई 23 सीटों की बढ़त
Bihar Election Results: राजग ने महागठबंधन पर बनाई 23 सीटों की बढ़तSocial Media

पटना, बिहार। बिहार में तीन चरण में 243 विधानसभा क्षेत्र में संपन्न चुनाव में पड़े मतों की आज जारी गिनती में पुर्वान 11 बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महागठबंधन पर 23 सीटों की बढ़त बनाई है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार 62, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी 49, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के छह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के एक उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्विंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इस तरह राजग अभी 118 सीट पर आगे है।

वहीं, महागठबंधन की 95 सीटों पर हैं। महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 60, कांग्रेस 19, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) 12, माक्र्सवादी कमयुनिस्ट पार्टी (माकपा) तीन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पांच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक-एक तथा निर्दलीय पांच उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री एवं जहानाबाद से जदयू उम्मीदवार कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव से करीब 3000 मतों से पीछे चल रहे हैं । वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर में भाजपा के सतीश कुमार से महज 452 वोट से आगे चल रहे हैं जबकि श्री यादव के भाई एवं हसनपुर से राजद के प्रत्याशी तेजप्रताप यादव जदयू के राजकुमार राय से 1542 मतों से पीछे हैं।

वहीं, परसा से श्री तेजप्रताप यादव के ससुर एवं जदयू प्रत्याशी चंद्रिका राय राजद के छोटेलाल राय से 591 वोट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी भी इमामगंज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से 2007 वोट से पीछे हैं। वहीं पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र भाजपा उम्मीदवार नीतीश मिश्रा झंझारपुर में भाकपा के रामनारायण यादव से 2026 मतों से आगे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री अंतर्राष्ट्रीय शूटर एवं जमुई से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव के छोटे भाई विजय प्रकाश यादव से 3331 मतों से आगे हैं। इसी तरह मंत्री एवं जदयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी भी कल्याणपुर में भाकपा-माले के रंजीत कुमार राम पर 1363 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं जबकि मंत्री एवं दिनारा से जदयू उम्मीदवार जय कुमार सिंह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं भाजपा से बगावत कर लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सिंह राजद के विजय कुमार मंडल से 131 मतों से आगे चल रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया हैं। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com