बिहार चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए BJP की 46 उम्मीदवारों की सूची जारी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 46 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है। यहां देखें पूरी लिस्‍ट...
बिहार चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए BJP की 46 उम्मीदवारों की सूची जारी
बिहार चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए BJP की 46 उम्मीदवारों की सूची जारीSocial Media

बिहार, भारत। बिहार में चुनाव अभियान का आगाज जोर-शोर से जारी है, तो वहीं राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। आज रविवार शाम को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान :

भाजपा द्वारा जारी की गई इस लिस्‍ट में 46 उम्मीदवरों के नाम शामिल हैं, इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज बीजेपी द्वारा अपने 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। यहां देखें पूरी लिस्‍ट-

स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी :

इसके साथ ही बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी कर दी है। बिहार चुनाव में बीजेपी ने अपने 30 वरिष्ठ नेताओं को प्रचार में उतारने की योजना बनाई है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और बिहार के बड़े भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है।

बता दें, इस बार बिहार में भाजपा 121 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले भाजपा ने पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक 75 उम्‍मीदवारों का ऐलान कर चुकी है और आज सिर्फ दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवरों के नाम का ऐलान किया है।

कल लगी थी उम्मीदवारों के नामों पर मुहर :

दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए शनिवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई थी। इसी मीटिंग में इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी। इस दौरान बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के संगठन मंत्री बीएल संतोष, बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस समेत कई अन्य बड़े चेहरे मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co