बिहार में LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से चिराग पासवान को हटाया

बिहार में आज चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया है और बागी गुट ने LJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना।
LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से चिराग पासवान को हटाया
LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से चिराग पासवान को हटायाSocial Media
Submitted By:
Priyanka Sahu

बिहार, भारत। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अलग होकर चुनाव लड़ने के बाद से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में बड़ी बगावत की आहट नजर आ रही थी और अब बिहार की सियासत में एक दिलचस्प मोड़ में आया। दअरसल, बागी गुट ने चिराग पासवान को LJP के पद से हटा दिया है।

सूरजभान सिंह को चुना कार्यकारी अध्यक्ष :

बताया जा रहा है कि, लोक जनशक्ति पार्टी के बागी गुट ने चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया गया और एलजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। तो वहीं, चिराग पासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए लिखा- पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए किए मैंने प्रयास किया, लेकिन असफल रहा।पार्टी माँ के समान है और माँ के साथ धोखा नहीं करना चाहिए।लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूँ। एक पुराना पत्र साझा करता हूँ।

बता दें कि, दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद से उनके बेटे चिराग पासवान के हाथ में पार्टी की कमान थी। संस्‍थापक राम विलास पासवान की मौत के एक साल के अंदर पार्टी दो-फाड़ हो गई है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले मंत्रिमंडल विस्‍तार से भी जोड़कर देखा जा रहा था।

एक साथ 5 सांसदों ने छोड़ा पासवान का साथ :

बीते दिनों ही LJP के 6 सांसदों में से एक साथ 5 सांसदों पशुपति पारस, प्रिंस पासवान, वीणा सिंह, चंदन कुमार और महबूब अली कैसर ने चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया था। कहा जा रहा था कि, ये पांच सांसद पासवान के कामकाज करने के तरीके से नाराज बताए जा रहे हैं और इन पांचों सांसदों का नेतृत्व राम विलास पासवान के छोटे भाई और हाजीपुर के सांसद पशुपति नाथ पारस कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co