Odisha Lok Sabha 2024 : पद्मश्री संथाली लेखक डॉ दमयंती बेसरा सहित बीजेडी के पूर्व सांसद ने ज्वाइन की भाजपा

पद्मश्री लेखक डॉ दमयंती बेसरा सहित एक हफ्ते पहले बीजेडी से इस्तीफा देने वाले कटक के सांसद भर्तृहरि महताब और पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र भाजपा में शामिल।
पद्मश्री संथाली लेखक डॉ दमयंती बेसरा
पद्मश्री संथाली लेखक डॉ दमयंती बेसराRE

हाइलाइट्स :

  • भाजपा को मिला पद्मश्री संथाली लेखक डॉ दमयंती बेसरा का साथ

  • बीजेडी के वर्तमान और पूर्व सांसद ने भी ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

  • लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में भाजप के लिए बड़ा बूस्ट

ओडिशा। अपनी संथाली लेखन से साल 2020 में पद्मश्री से नवाज़े जाने वाली लेखक डॉ दमयंती बेसरा ने आज नई दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। इनके आलावा लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजेडी को बड़ा झटका देते हुए कटक से 6 बार के सांसद भर्तृहरि महताब और सिने स्टार एवं पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्रा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली के हेडक्वाटर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा उपाध्यक्ष बैजयानत पांडा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

कौन है पद्मश्री डॉ दमयंती बेसरा ?

डॉ दमयंती बेसरा एक संथाली लेखिका और आदिवासी शोधकर्ता हैं। वह संताली भाषा के साहित्य के लिए जानी जाती हैं। संथाली साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 2020 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इनके द्वारा रचित एक कविता–संग्रह शाय साहेंद के लिये उन्हें सन् 2009 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह संथाली भाषा में पहली महिला पत्रिका करम डार भी प्रकाशित करती हैं। इसके आलावा डॉ दमयंती बेसरा ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन की आजीवन सदस्य भी है। इन्होंने ओड़िया और संताली दोनों भाषाओं में कविता लिखी है। 1994 में दमयंती की पहली एंथोलॉजी 'जिवि झरना' प्रकाशित हुई थी। यह एक महिला संताली लेखक द्वारा लिखित और प्रकाशित पहली रचना है। इस एंथोलॉजी के लिए, उन्हें ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन से "वर्ष का कवि" पुरस्कार मिला।

कटक से 6 बार सांसद है भर्तृहरि महताब :

सांसद भर्तृहरि महताब, जिन्होंने हाल ही में 22 मार्च को अपनी पुरानी पार्टी बीजेडी से नाता तोड़ा था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह क्षेत्रीय पार्टी में सुधार करने में विफल रहे और बीजेडी अपने मूल मूल्यों से भटक गई है। कटक लोकसभा क्षेत्र का लगातार छह बार प्रतिनिधित्व करने के शानदार रिकॉर्ड के साथ उन्हें 2017 से 2020 तक लगातार चार वर्षों तक प्रतिष्ठित 'संसद रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महताब 1998 से 2019 तक लगातार कटक से जीतते रहे हैं। हाल ही में भतृहरि महताब के खिलाफ ओडिशा की एक विशेष अदालत ने 2011 में एक सब इंस्पेक्टर पर हमला करने के मामले में आरोप तय किए थे।

उड़िया सिनेमा के नामचीन एक्टर है सिद्धांत महापात्रा :

मुन्ना भाई के नाम से मशहूर सिद्धांत महापात्र एक भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं जो मुख्य रूप से उड़िया सिनेमा में दिखाई देते हैं। महापात्राने 2000 से 2006 तक लगातार सात ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर अवार्ड्स ईस्ट पुरस्कार भी जीता है। वह 2009 में बीजू जनता दल में शामिल हो गए और 2009 के15वें लोकसभा चुनाव में बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। महापात्र को 2014 के आम चुनाव में लगभग 100,000 वोटों के अंतर से दोबारा चुना गया। हालाँकि, उन्होंने तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com