बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज रविवार को बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइडेड (JDU) में शामिल हुए, CM नीतीश कुमार ने दिलाई पार्टी की प्राथमिक सदस्यता।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिलTwitter

बिहार, भारत। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राज्‍य में सियासी सरगर्मियां तेज हो चली हैं और राज्य में नेताओं की दल-बदल की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच ये खबर आ रही है कि, चुनाव से पहले आज रविवार को बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइडेड (JDU) में शामिल हुए।

CM नीतीश ने दिलाई पार्टी की प्राथमिक सदस्यता :

बताया गया कि, बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर गए, जहां अधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान गुप्तेश्वर पांडेय जी को बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है।

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा :

जेडीयू में शामिल होने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि, "नीतीश कुमार हमारे नेता हैं, उनके और पार्टी की तरफ से जो आदेश मिलेगा उसका पालन करूंगा। पार्टी जो भी हमसे कहेगी वह करूंगा। अगर चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा। बिहार के हर जिले से लोग फोन करते हैं कि आप हमारे यहां से चुनाव लड़ लीजिए।"

मैं दिल का साफ आदमी हूं। मुझे तो अभी पता भी नहीं है कि राजनीति क्या होती है। जो भी हमारे नेता का आदेश होगा उसका पालन होगा।

गुप्तेश्वर पांडेय

बताते चलें, बिहार के पूर्व डीजीपी और हाल ही में स्वेच्छा से रिटायरमेंट (VRS) लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय आज जेडीयू में शामिल हुए हैं। गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए पिछले दिनो डीजीपी पद से इस्तीफा देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृति लिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि, गुप्तेश्वर पांडे को गृह जिले बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

कल CM नीतीश और गुप्तेश्वर पांडेय की मुलाकात :

दरअसल, JDU में शामिल होने के एक दिन पहले यानी शनिवार को जेडीयू दफ्तर में पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया था कि, मैं यहां सीएम नीतीश कुमार से मिलने आया था। उनका धन्यवाद करने के लिए क्योंकि उन्होंने मुझे डीजीपी के रूप में अपने कर्तव्यों की सेवा करने की पूरी आजादी दी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अभी तक चुनाव लड़ने पर कोई फैसला नहीं लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com