बिहार चुनाव 2020: जदयू ने अपने 115 प्रत्याशियों के नामों की लिस्‍ट की जारी

बिहार चुनाव के लिए जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी मुख्यालय से प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने JDU ने अपने 115 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। यहां देखें पूरी लिस्‍ट...
बिहार चुनाव 2020: जदयू ने अपने 115 प्रत्याशियों के नामों की लिस्‍ट की जारी
बिहार चुनाव 2020: जदयू ने अपने 115 प्रत्याशियों के नामों की लिस्‍ट की जारीTwitter

बिहार, भारत। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से सीट बंटवारा फाइनल होने के बाद आज बुधवार शाम जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी मुख्यालय से महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित कर जदयू ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा :

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि, जदयू 115 सीट और 6 सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा लड़ेगी। पार्टी द्वारा 115 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है, इस सूची की खासियत यह है कि सभी समाजों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है और हमारे संकल्प के अनुसार इसमें महिलाओं को विशेष जगह दी गई है।

पिछले 15 वर्षों में हमारे नेता ने समावेशी विकास किया है और इस सूची में समावेशी विकास के लिए सभी समाज का प्रतिनिधित्व है। महिला, महादलित समाज, अतिपिछड़ा समाज, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के साथ पिछड़े वर्गों का भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हमारा संकल्प है, समावेशी विकास के साथ-साथ समावेशी समाज की स्थापना।

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह

नीचे दिए गए ट्वीट में देखें जदयू पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई अधिकृत प्रत्याशियों की सूची-

नीतीश सरकार के कामों का किया बखान :

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने नीतीश सरकार द्वारा किए गए कामों का भी बखान करते हुए ये अन्‍य बातें कहीं-

  • नीतीश कुमार जी की सरकार की प्राथमिकता रही है कि सभी वर्ग, समुदाय को साथ लेकर चलें, जो पिछड़े हैं उनको आगे लेकर आएं।

  • कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि बिहार की एक रोशन तस्वीर भी बिहार की जनता देखेगी। किसी ने नहीं सोचा था कि झोपड़ियों में भी बल्ब जलेगा। नीतीश कुमार जी ने बिहार में वो काम करके दिखाया है।

  • हम वोट मांगते हैं अपने काम पर, वादों पर नहीं। हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे सेवा के दम पर और अपने कार्यों के दम पर।

  • किसी भी सरकार ने पर्यावरण को एजेंडे में रखने पर विचार नहीं किया लेकिन बिहार ने वो कर दिखाया है।

  • काम हमने किया है, काम ही हमारी कसौटी है, हम सेवा का भाव लेकर जनता के बीच गए हैं। नीतीश कुमार जी के कामों ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com