हेमन्त सोरेन बजट गोष्टी में हुए शामिल
हेमन्त सोरेन बजट गोष्टी में हुए शामिलSocial Media

झारखंड सरकार बजट पेश कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करेगी : हेमन्त सोरेन

रांची, झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वित्त विभाग करीब एक माह से बजट 2022-23 को लेकर बेहतर प्रयास किया है लेकिन बजट बनाना मुश्किल काम होता है।

रांची, झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वित्त विभाग करीब एक माह से बजट 2022-23 को लेकर बेहतर प्रयास किया है लेकिन बजट बनाना मुश्किल काम होता है। श्री सोरेन ने आज वित्त विभाग द्वारा हमर अपन बजट के सन्दर्भ में आयोजित बजट गोष्ठी 2022-23 में कहा कि प्राकृतिक संसाधन में राज्य अव्वल है, लेकिन आर्थिक संसाधनों में कमजोर है। विपरीत परिस्थितियों में संभ्रांत राज्य को प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन जो कमजोर हैं, वे इससे अछूते नहीं रह पाते। इस महामारी में गरीब ही प्रभावित हुआ है। संक्रमण काल से झारखण्ड को भी गुजरना पड़ा। यही वजह है कि वर्तमान परिस्थिति में लोगों के नजरिए और विचारों को जानने का प्रयास किया गया, ताकि राज्य को बेहतर दिशा दी जा सके।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार बजट पेश कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड अलग तरह का राज्य है। यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है। हर क्षेत्र की मुश्किलों से राज्य को बाहर निकालने की आवश्यकता है। 40त्न अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को यहां के बैंक सहयोग नहीं करता है। यह चुनौतीपूर्ण है झारखण्ड के लिए। सरकार इसपर चिंतन मंथन कर रही है। क्योंकि यह समय ऑनलाइन और कैश लेश का है। ऐसे में राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों का क्या होगा। ऐसे में विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य से सभी के कल्याण हेतु योजना बनाने के लिए सुझावों को जानने का प्रयास किया है। ये सभी सुझाव सरकार के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे। इन सुझावों को लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com