बिहार: चुनावी जनसभा में बोले नड्डा-अब गुंडाराज नहीं, कानून का राज चलेगा

बिहार के बक्सर में आज जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा को संबोधित कर कहा, आज चुनाव में कोई भी आता है तो उसको काम के आधार पर वोट मांगना पड़ता है। ये मोदी जी ने भारतीय राजनीति की चाल बदल दी।
बिहार: चुनावी जनसभा में बोले नड्डा-अब गुंडाराज नहीं, कानून का राज चलेगा
बिहार: चुनावी जनसभा में बोले नड्डा-अब गुंडाराज नहीं, कानून का राज चलेगाTwitter

बिहार, भारत। बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार के लिए आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंचे, यहां उन्‍होंने बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

बक्सर में चुनावी जनसभा के दौरान जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, ''आजाद भारत में भी प्रजातंत्र को मजबूत करने और कांग्रेस के अलावा देश को एक वैकल्पिक सरकार देने का बीड़ा अगर किसी ने उठाया तो, संपूर्ण क्रांति के नाम पर जयप्रकाश नारायण ने उठाया।''

मोदी जी ने बदल डाली भारत की राजनीति की संस्कृति :

जेपी नड्डा ने कहा- 2014 के पहले चुनावी भाषण में कोई काम नहीं गिनाता था। पहले भारत और बिहार की राजनीति भाई-भतीजावाद, अपनापन और परायापन से समाज को बांटते हुए चुनाव के मैदान में उतरा करते थे। 2014 के बाद श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल डाली।

आज चुनाव में कोई भी आता है तो उसको काम के आधार पर वोट मांगना पड़ता है। ये मोदी जी ने भारतीय राजनीति की चाल बदल दी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा के संबोधन में प्रमुख बातें :

  • कभी भी किसी पार्टी और नेता को इस आधार पर मत चुनिए कि वो क्या करेगा। किसी को भी चुनना है तो इस आधार पर चुनिए कि उस पार्टी ने और उस नेता ने पहले क्या किया है, अगर उसने पहले अच्छा काम किया है तो वो आगे भी करेगा इस आधार पर आप चुनिए।

  • आजकल यहां RJD के पोस्टर में केवल तेजस्वी दिखाई दे रहे हैं, लालू जी उसमें नहीं दिख रहे। अब पोस्टर में से ही उनके बेटे ने उन्हें गायब कर दिया। इसलिए गायब किया क्योंकि बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है और जानती है कि अब लूट राज या लालटेन राज नहीं चलेगा। अब मोदी का LED राज चलेगा।

  • बिहार में अब गुंडाराज नहीं चलेगा, कानून का राज चलेगा। बाहुबली का राज नहीं चलेगा, विकास बल का राज चलेगा। अब ये अंतर बिहार में आ गया है।

  • जो लोग बेरोजगारी की बात कर रहे हैं, उन्हें मालूम नहीं है कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के माध्यम से बिहार की तस्वीर बदलने वाली है। अब आप नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि लोगों को नौकरी देने वाले बनोगे।

  • उजाला योजना में बिहार में 1 करोड़ 95 लाख LED बल्ब बांटे गए हैं। जबकि सारे देश में 36 करोड़ 66 लाख LED बल्ब मुफ्त बांटे गए हैं। क्या ये लालटेन युग से LED युग नहीं है।

राम जन्म भूमि मामले पर बोले जेपी नड्डा :

जेपी नड्डा ने कहा, ''राम जन्म भूमि मामले में कांग्रेस रोड़े अटकाने का काम कर रही थी। आपने मोदी जी को दोबारा पीएम बनाया उसके बाद दिन-प्रतिदिन सुप्रीम कोई में सुनवाई हुई और एक मत से राम जन्म भूमि के पक्ष में फैसला दिया। मोदी जी ने शिलान्यास किया है अब भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com