आत्मनिर्भर बिहार अभियान का शुभारंभ, नड्डा बोले-बदलेगी बिहार की तकदीर-तस्वीर

आत्मनिर्भर बिहार अभियान का जेपी नड्डा ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा-बिहार प्रदेश ने PM मोदी जी के मंत्र को जल्द अपनाया और आत्मनिर्भर बिहार की यात्रा को शुरु किया।
आत्मनिर्भर बिहार अभियान का शुभारंभ, नड्डा बोले-बदलेगी बिहार की तस्वीर-तकदीर
आत्मनिर्भर बिहार अभियान का शुभारंभ, नड्डा बोले-बदलेगी बिहार की तस्वीर-तकदीरTwitter

आत्मनिर्भर बिहार अभियान: बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। आज 12 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में भाजपा कार्यालय पर 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

2014 के बाद राजनीति की संस्कृति बदली :

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "2014 के पहले नेताओं का वक्तव्य क्या होता था? हम देखेंगे, सोचेंगे, करने का प्रयास करेंगे, हम कर नहीं पा रहें। मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद राजनीति की संस्कृति ऐसी बदली कि हम कर सकते हैं और करके दिखाएंगे। ये परिवर्तन देखने को मिला है। 2014 के पहले की सरकार से किसने मना किया था कि गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए और प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद ये कैसे संभव हुआ।"

WHO ने की आयुष्मान योजना की तारीफ की :

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की है।

आत्मनिर्भर बिहार पर नड्डा ने कहीं ये अहम बातें :

  • बिहार प्रदेश ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मंत्र को जल्द अपनाया और आत्मनिर्भर बिहार की यात्रा को शुरु किया, ये बिहार की तकदीर और तस्वीर को बदलेगा और बिहार को मुख्यधारा में शामिल करेगा।

  • जब कोरोना महामारी फैली तब हमारे यहां PPE किट विदेश से आती थी। मोदी जी ने देश के उद्यमियों को जगाया और आज 4.5 लाख PPE किट प्रतिदिन भारत में विकसित हो रहे हैं।

  • दुनिया का करीब 90% मखाना बिहार का है। इसका वैल्यू एडिशन करना है, अच्छी मार्केटिंग करनी है, अनुसंधान करना है। कई लोग योजनाओं पर रोढ़ा अटकाने का काम करते हैं। जनप्रतिनिधियों की ये जिम्मेदारी है कि, रुकावट को दूर करके किसानों को इसका लाभ पहुंचाएं।

  • आत्मनिर्भर बिहार की ये यात्रा बिहार की तस्वीर भी बदलेगा तकदीर भी बदलेगा और बिहार को मुख्यधारा में लाकर आगे खड़ा करेगा। आज केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी और बिहार में नीतीश कुमार जी राजनीतिक इच्छाशक्ति से काम कर रहे हैं।

बिहार चुनाव पर बोले नड्डा :

जेपी नड्डा ने कहा कि, ''मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के मैदान में NDA का गठबंधन नीतीश जी के नेतृव में भाजपा और लोक जन शक्ति पार्टी सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और नीतीश जी के नेतृत्व में विजयश्री हासिल करेंगे। सिविस सर्विसेज, मेडिकल, न्यायिक सेवा, सभी जगह बिहार के लोग हैं। बिहार लीडर रहा है... बिहार नई सोच लेकर चलने वाला है।''

बता दें, इससे पहले आज सुबह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में मुलाकात की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co