लालू यादव की हालत नाजुक- कई नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

बिहार के पूर्व CM व RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक बनी हुई है, इस दौरान CM नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की...
बिहार: लालू यादव की हालत नाजुक- कई नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
बिहार: लालू यादव की हालत नाजुक- कई नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने की कामनाSocial Media

बिहार, भारत। चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बीमार हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अब उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं शुरू हो गईं हैं।

CM नीतीश ने की जल्‍द स्वस्थ होने की कामना :

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि, ''मेरी शुभकामना है कि लालू जी जल्द स्वस्थ हो जाएं।'' साथ ही तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए येे भी कहा कि, ''पहले तो हम फ़ोन कर हालचाल लेते थे, लेकिन उनका जो ख्याल रखता था वो क्या-क्या बोलने लगा था। इसके बाद से हम समाचार माध्यम से जानकारी लेते हैं।''

लालू यादव जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है, उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना है, बिहार सहित देश को लालू यादव की ज़रूरत है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

CM बनर्जी ने लालू यादव के स्वास्थ्य के प्रति जताई चिंता :

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि, ''लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हूँ। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।''

25 फीसदी ही काम कर रही लालू यादव की किडनी :

बताया जा रहा है कि, लालू यादव के लंग्स में पानी भर गया है, उनमें निमोनिया की पुष्टि भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, ''उनकी किडनी में भी परेशानी है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। एम्स में कार्डियोलोजिस्ट डॉ. राकेश यादव की निगरानी में लालू यादव का इलाज हो रहा है। लालू यादव का हार्ट का ऑपरेशन पहले हो चुका है, अभी सीएनसी के सीसीयू में लालू यादव को भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com