बिहार: तटबंधों पर भारी दबाव से अब तीसरा चंपारण तटबंध टूटा, मची अफरा-तफरी

बिहार में भारी बारिश से तबाही का मंजर के बीच अब मोतिहारी का 'चंपारण तटबंध' टूट गया। भीषण बाढ़ की आशंका से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
बिहार: तटबंधों पर भारी दबाव से अब तीसरा चंपारण तटबंध टूटा, मची अफरा-तफरी
बिहार: तटबंधों पर भारी दबाव से अब तीसरा चंपारण तटबंध टूटा, मची अफरा-तफरीSocial Media

बिहार, भारत। देश में लगभग सभी राज्‍य कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं, इसी बीच हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले राज्‍य बिहार में इस साल भी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं एवं बाढ़ से हालात काफी बद से बदतर होते जा रहे हैं और अब ताजा खबर फिर सामने आ रही है कि, पूर्वी चंपारण में मोतिहारी का 'चंपारण तटबंध' टूट गया है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बिहार में तीन तटबंध टूटे :

बताया गया है कि, शुक्रवार की अहले सुबह करीब एक से डेढ़ बजे के आसपास बांध टूटने की बात बतायी जा रही है। नेपाल और उत्तरी बिहार में हुई भारी बारिश से तबाही का मंजर सामने आने लगा है, गोपालगंज में 'रिंग बांध' और 'सारण बांध' टूटने के बाद गंडक नदी में बढ़ रहे जलस्तर के दबाव से मोतिहारी का 'चंपारण तटबंध' भी टूट गया है और ये तटबंध टूटा व बाढ़ का पानी न जाने कहां-कहां बह गया, दर्जनों गावों में पानी हाहाकार मचाता हुआ घुस गया है। लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर पलायन कर रहे हैं।

भीषण बाढ़ से दहशत का माहौल :

बांध टूटने के साथ कई घर बाढ़ की चपेट में आ गये हैं, हालांकि, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बांध टूटने से स्टेट हाईवे 74 पर भी पानी चढ़ गया है। प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भीषण बाढ़ की आशंका से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। अरेराज SDO, DSP सहित पदाधिकारी स्थल पर पहुंच लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के उपायो में लगे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com