बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस ने की अपराधियों जैसी बदसलूकी
बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस ने की अपराधियों जैसी बदसलूकीSocial Media

सुशांत केस: बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस ने की अपराधियों जैसी बदसलूकी

सुशांत केस: बिहार पुलिस की टीम सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच कर रही है, इसी बीच मुंबई पुलिस की 'बदसलूकी' का मामला सामने आया है, साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी हुए वायरल...

सुशांत केस : इस दुनिया को अलविदा कह चले हँसने मुस्कुराने वाले अभिनेता 'सुशांत सिंह राजपूत' के आत्महत्या मामला काफी चर्चा में है। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के केस को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुटी है, इसी बीच मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच करने गई बिहार पुलिस की टीम के साथ बदसलूकी किये जाने की खबर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल :

इस दौरान पिछले 2 दिनों से यह खबरें भी सामने आ रही है कि, मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच करने गई बिहार पुलिस की टीम को सहयोग नहीं कर रही है। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें मुंबई पुलिस कथित तौर पर बिहार पुलिस की टीम से बदसलूकी करती नजर आ रही है।

मुंबई पुलिस के रवैये पर उठ रहे सवाल :

इसके बाद अब पत्रकार बिहार पुलिस की टीम के अधिकारी से जांच के बारे में सवाल पूछना चाहते हैं और मुंबई पुलिस के बिहार पुलिस के अधिकारी को धकियाते हुए ले जा रही है। इसके अलावा वायरल वीडियो में पत्रकार भी मुंबई पुलिस के अनप्रोफेशनल रवैये पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक पत्रकार कहते हैं कि, बिहार पुलिस के अधिकारी किसी मामले के आरोपी नहीं जो उन्हें इस तरह गाड़ी में डालकर ले जाया जा रहा है। बावजूद इसके मुंबई पुलिस पत्रकारों को पीछे कर गाड़ी का गेट बंद कर देती है, हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।

ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि, आखिर मुंबई पुलिस ने ऐसा रवैये क्यों अपनाया और बिहार पुलिस वहां जांच के लिए गई है, तो टीम को सहयोग क्यों नहीं दिया जा रहा है, जिस तरह से पुलिस अपराधियों को पकड़कर ले जाती है कुछ ऐसा ही व्यवहार बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस का देखा गया है।

बता दें कि, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मिस्ट्री को सुलझाने में पटना पुलिस की SIT टीम जी जान से जुटी है और मंगलवार को पटना में सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती पर मुकदमा दर्ज कराने के तुरंत बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई, लेकिन मुबंई पुलिस बिहार की टीम की मदद नहीं कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com