बिहार चुनाव से पहले मुंगेर की घटना पर बवाल-पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

बिहार चुनाव से पहले मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने बर्बर लाठी चार्ज से पुलिस-पब्लिक में झड़प को लेकर मचा बवाल। पुलिस की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल, जानें पूरा मामला...
बिहार चुनाव से पहले मुंगेर की घटना पर बवाल
बिहार चुनाव से पहले मुंगेर की घटना पर बवालSocial Media

बिहार, भारत। शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के इस दौरान देश के किसी न किसी राज्‍य में कुछ न कुछ अनहोनी की खबरें जरूर सुनने में आती हैं, ठीक उसी प्रकार अब बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक घटना हुई है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ पर पुलिस ने की लाठी चार्ज :

दरअसल, बिहार के मुंगेर में कल रात दुर्गा जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज की गई। पुलिस की पिटाई के बाद भीड़ भी उग्र हो गई। पुलिस-पब्लिक दोनों आमने-सामने आ गए। झड़प होने के अलावा पुलिस ने फ़ायरिंग भी की, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा समाने आ रही जानकारी के अनुसार, चार लोगों की मौत हो गई है।

मुंगेर की घटना पर सोशल मीडिया पर बवाल :

मुंगेर में पुलिस और पब्लिक के बीच हुई इस झड़प के दौरान पुलिस द्वारा जिस तरह से प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों की पिटाई की गई एवं मुंगेर में जो घटना हुई उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैै। इस भयानक बर्बरता को लेकर पुलिसकर्मियों पर करवाई की मांग हो रही है और इस घटना पर सवाल भी उठ रहे हैं। साथ ही #Munger, #मुंगेर_नरसंहार जैसे हैशटेेे ट्रेंड भी हुए है और यूजर्स द्वारा कहीं तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने घटना पर दी सफाई :

तो वहीं, मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने इस घटना को लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने घटना के दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए हैं।

विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें करीब 20 जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी को गंभीर चोट आई है। पथराव के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से गोलीबारी की गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

मुंगेर के एसपी लिपि सिंह

इसके अलावा मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने बताया कि, 'फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।'

बता दें, बिहार में कल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होने वाली है और इसी से पहले अब मुंगेर की घटना को लेकर बवाल मचा हुआ है।

विपक्ष के निशाने पर भाजपा-जदयू सरकार :

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर भाजपा-जदयू सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा- क्या “दुर्गा पूजा” अब भाजपा राज में अपराध है? क्या भाजपा-जदयू सरकार अब दुर्गा माँ के भक्तों को जानवरों की तरह पिटेगी? क्या दुर्गा माँ के मूर्ति विसर्जन पर भाजपा-जदयू सरकार गोली मार हत्या कर देगी? जी हाँ, ये तस्वीर मुंगेर, बिहार की हैं। पहले लाठियों से पीटा, फिर पुलिस फ़ायरिंग!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भी किया ट्वीट :

तो वहीं, BJP नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ''मुंगेर के बारे में कोई शब्द ही समझ नहीं आ रहा हम कितने कमजोर, निरीह, असहाय हो चुके हैं? माँ की मूर्ति लिए खड़े निहत्थे भक्तों को गोलियों से भून दिया गया पुलिस ही कसाब बन गयी ये महापाप हुआ है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com