बिहार में बाढ़ आपदा पर राहुल ने कांग्रेस साथियों से राहत कार्य की अपील की

बिहार में बाढ़ के हालात बने हुए हैं, इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर कांग्रेस के साथियों से राहत कार्य में हाथ बटाने की अपील की...
बिहार में बाढ़ आपदा पर राहुल ने कांग्रेस साथियों से राहत कार्य की अपील की
बिहार में बाढ़ आपदा पर राहुल ने कांग्रेस साथियों से राहत कार्य की अपील कीSocial Media

बिहार, भारत। मानसून के दस्तक देने के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है और उत्तर बिहार में पिछले हफ्ते से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राहत कार्य में हाथ बटाने की अपील की :

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बुधवार को बिहार में बाढ़ के संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में हाथ बटाने की अपील की है। साथ ही यह बात भी कही कि, हमारा हर क़दम जन सहायता के लिए उठे- यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।

कोरोना महामारी के समय में ये आपदा एक बड़ी त्रासदी है :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए कहा- बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों को मेरी संवेदनाएँ। महामारी के समय में ये आपदा एक बड़ी त्रासदी है। मैं कांग्रेस के साथियों से अपील करता हूँ कि राहत कार्य में हाथ बटायें। हमारा हर क़दम जन सहायता के लिए उठे- यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।

बिहार में नदियों ने रौद्र रूप :

बता दें कि, मानसून की एंट्री हो गई है। उत्तर बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने के बाद यहां की नदियों ने रौद्र रूप ले लिया है। गंगा और पुनपुन का जल स्तर काफी बढ़ चुका है, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दोनों ही नदियां इस समय खतरे के निशान को टच करने वाली हैं, इस वजह से गंगा और पुनपुन के साथ सोन नदी के जल स्तर पर लगभग 5 मीटर की बढ़ोतरी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com