बिहार के आरा में वीभत्स हादसा
बिहार के आरा में वीभत्स हादसाSocial Media

बिहार के आरा में वीभत्स हादसा- मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला

बिहार के आरा जिले के भोजपुर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गई महिलाओं को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई है।

हाइलाइट्स :

  • बिहार के आरा जिले के भोजपुर में वीभत्स हादसा

  • मॉर्निंग वॉक पर गई महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला

  • सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत

बिहार, भारत। अधिकतर लोग रोजाना नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं और मॉर्निंग वॉक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसी तरह बिहार के आरा जिले के भोजपुर में कुछ महिलाएं मॉर्निंग वॉक के लिए गई थीं, इसी दौरान एक स्कॉर्पियो यमराज की तरह पीछे से आई, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई है।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला :

बताया जा रहा है कि, बिहार के आरा जिले के भोजपुर में यह वीभत्स हादसा आज सुबह-सुबह के समय ही हुआ है। आरा जिले के पीरो अनुमंडल के देवचंदा में आज शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्‍हें कुचल दिया। इस हादसे में 4 महिलाओं की जान चली गई है, ये चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं। तो वहीं, इस हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।

पुलिस की ओर से यह बताया गया है कि, चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। पुलिस का कहना है कि, स्कॉर्पियो सवार की तलाश की जा रही है। हादसे में मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।

तो वहीं, इस वीभत्स हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार का माहौल बन गया, लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ने लगा। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश है, इस दौरान वहां मौजूद लोग स्पीड ब्रेकर न होने के कारण हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि, ''अगर सड़क पर स्पीड ब्रेकर होता तो शायद महिलाओं की जान बच सकती थी। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com