भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल- 8 समुद्र तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ का सर्टिफिकेट

भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि,8 भारतीय समुद्री तटों को डेनमार्क की संस्था ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन से नवाजा। जानें किन राज्यों में मौजूद हैं ब्लू फ्लैग का दर्जा पाने वाले ये तट।
भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल- 8 समुद्र तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ का सर्टिफिकेट
भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल- 8 समुद्र तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ का सर्टिफिकेटSocial Media

भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का दबदबा बढ़ रहा हैै, एक के बाद एक भारत को बड़ी उपलब्धियां हासिल हो रही हैं। अब भारत के आठ समुद्री तटों को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है, जानें किन राज्यों में मौजूद हैं ब्लू फ्लैग का दर्जा पाने वाले ये समुद्री तट...

इन 8 भारतीय तटों को ब्लू फ्लैग मिला :

एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत पहला देश है, जिसे सिर्फ़ 2 वर्षों के भीतर एक साथ 8 तटों को ‘ब्लू फ़्लैग’ का दर्जा मिला हो। भारत के जिन 8 समुद्र तटों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ‘ब्लू फ्लैग’ दिया गया है, उनमें पांच राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों के ये 8 समुद्री तट हैं-

  • गुजरात में शिवराजपुर समुद्री तट

  • दीव में घोघला समुद्री तट

  • कर्नाटक में कासरकोद और पदुबिद्री समुद्री तट

  • केरल में कप्पड़ समुद्री तट

  • आंध्र प्रदेश में रुशिकोंडा समुद्री तट

  • ओडिशा में स्वर्ण समुद्री तट

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राधानगर समुद्री तट

टॉप 50 देशों की लिस्ट में भारत शामिल :

अब भारत भी दुनिया के उन टॉप 50 देशों की लिस्‍ट में शामिल हो गया है, जिनके पास 'ब्लू फ्लैग' दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं।

देश के लिए गर्व का पल :

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया है कि, दुनिया के किसी भी देश के 8 बीच एक ही बार में ब्लू फ्लैग दर्जा पाने में सफल नहीं रहे हैं। आठ समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग मिलना देश के लिए गर्व का पल है।

यह भारत के लिए ‘उत्कृष्ट’ क्षण है क्योंकि आज तक किसी भी ब्लू फ्लैग देश को एक ही प्रयास में आठ समुद्र तटों के लिए प्रमाणन से सम्मानित नहीं किया गया था। यह दर्जा भारत के संरक्षण और सतत विकास प्रयासों को एकतरह से वैश्विक मान्यता मिलना है। भारत एशिया-पैसेफिक क्षेत्र में महज 2 साल के अंदर ब्लू फ्लैग दर्जा हासिल करने वाला पहला देश भी बन गया है।

प्रकाश जावड़ेकर

PM मोदी ने बताया एक अद्भुत उपलब्धि :

तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि को अद्भुत करार देते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ”ब्लू फ्लैग” प्रमाणन मिला है। यह भारत द्वारा ऐसे स्थानों के संरक्षण और सतत विकास को आगे बढ़ाने के महत्व को दर्शाता है। वास्तव में एक अद्भुत उपलब्धि।’’

बता दें, डेनमार्क की एक संस्था की ओर से 'ब्लू फ्लैग' प्रमाणन दिया जाता है, ये एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मान्यता है, जो पर्यावरण समेत सभी मानकों पर खरे उतरने वाले समुद्र तटों को दी जाता है। तो वहीं, भारत के 8 समुद्र तटों को सुरक्षा, साफ-सफाई और जागरूकता के लिए ब्लू फ्लैग (Blue Flag) सर्टिफिकेट मिला है। ब्लू फ्लैग के लिए 4 प्रमुख मानकों के आधारों पर आंकलन किया जाता है, इनमें पर्यावरण की शिक्षा एवं सूचना, नहाने के पानी की गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन और समुद्र तटों पर संरक्षण, सुरक्षा एवं सेवा शामिल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com