महाराष्ट्र के विकास में मीडिया का अहम योगदान : एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के विकास में मीडिया का अहम योगदान : एकनाथ शिंदेSocial Media

महाराष्ट्र के विकास में मीडिया का अहम योगदान : एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और राज्य के विकास में इसका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और राज्य के विकास में इसका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। श्री शिंदे कल शाम दैनिक लोकसत्ता के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने पिछले 75 वर्षों से लोकसत्ता की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बनाए रखने की सराहना करते हुए कहा कि इस समूह के माध्यम से राज्य में अच्छा काम कर रहे विभिन्न संगठनों को आगे लाने और महिलाओं तथा युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों को लागू करने का कार्य प्रशंसा का विषय बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। हमने राज्य में जनशक्ति भी लाई है। पिछले सात माह में राज्य सरकार ने जनहित के कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम मीडिया कर रहा है और यही मीडिया विकास की राह दिखा रहा है। साथ ही, मीडिया भी राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, उद्योग मंत्री उदय सामंत, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन करीर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैस्कर, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैस्कर, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, लोकसत्ता ग्रुप के सीईओ आनंद गोयनका, प्रकाशक गिरीश कुबेर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com