हिमाचल प्रदेश की अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी का अचानक स्वास्थ बिगड़ने के चलते उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती करने की खबर सामने आई है।
Empowerment Minister of Himachal Pradesh admitted to Sarveen Chaudhary Hospital
Empowerment Minister of Himachal Pradesh admitted to Sarveen Chaudhary HospitalSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। हिमाचल प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी का अचानक स्वास्थ बिगड़ने के चलते उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती करने की खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो, उन्हें कल रात अचानक ही सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया र्था।

हिमाचल प्रदेश की अधिकारिता मंत्री अस्पताल में भर्ती :

हिमाचल प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी कल रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत से ग्रसित हो गईं। जिसके बाद उन्हें तत्काल शिमला के IGMC अस्पताल में ले जाया गया। वहां, उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया गया। उसके बाद से उनका इलाज जारी है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उनकी एंजियोग्राफी करने के बाद उन्हें कार्डियोलॉजी आईसीयू (ICU) में भर्ती कर लिया गया है। इस बारे में जानकारी मिलने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उनका हालचाल लेने अस्पताल में पहुंचे।

तीन दिनों तक रहेंगी अस्पताल में :

सरवीण चौधरी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया है कि, फिलहाल उन्हें अगले तीन दिनों तक ओव्सर्वेशन (निगरानी) में अस्पताल में ही रखा जाएगा। उनके भर्ती होने की खबर की पुष्टि IGMC अस्पताल के एमएस जनकराज ने की। साथ ही उनकी हालात अब स्थिर होने की जानकारी भी दी।

CM ने बजुर्गों के भी हालचाल जानें :

खबरों के अनुसार, सरवीण चौधरी को बुधवार रात सीने में दर्द केबाद अस्पताल लाया गया था। जहां, डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी करने के बाद उन्हें कार्डियोलॉजी आईसीयू में एडमिट कर उनका इलाज चालू कर दिया। इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे आम जनमानस से भी उनकी समस्याएं सुनी और बजुर्गों के भी हालचाल लिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com