झारखंड के देवघर में बदमाशों और पुलिस के मुठभेड़
झारखंड के देवघर में बदमाशों और पुलिस के मुठभेड़Social Media

झारखंड के देवघर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 पुलिस जवान हुए शहीद

झारखंड के देवघर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, यहां नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकिज के पीछे शनिवार की देर रात गोलीबारी की घटना में दो पुलिस जवान शहीद हो गए।

देवघर, भारत। झारखंड के देवघर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, यहां नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकिज के पीछे शनिवार की देर रात गोलीबारी की घटना में दो पुलिस जवान शहीद हो गए। गोलीबारी में आरक्षी रवि मिश्रा और संतोष यादव की मौत हो गई। ये दोनों मछली कारोबारी सुधाकर झा के यहां पिछले कुछ दिनों से अंगरक्षक के पद पर कार्यरत थे।

बाल-बाल बचे थाना प्रभारी:

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर घटित हुई है। बता दें, रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने सुधाकर झा पर घर में हमला किया, जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग की। इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये।

दो अपराधी हुए गिरफ्तार:

बता दें कि, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक अपराधी बुरी तरह घायल हो गया है, उसके हाथ तलवार से कट गये। मौके पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है। जबकि गिरफ्तार हमलावर का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, मछली व्यवसाई सुधाकर झा से अपराधियों का पुराना विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों के बीच मुकदमा भी हुआ है। मुकदमा उठाने को लेकर ही बात आगे बढ़ी और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस घटना में तलवारबाजी से सुधाकर झा भी घायल हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co