जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सलाथिया चौक पर हुआ विस्फोट, सात लोग घायल
श्रीनगर, भारत। उधमपुर के सलाथिया चौक पर आज बुधवार दोपहर संदिग्ध ब्लास्ट की खबर सामने आई है। ऊधमपुर शहर के सलाथिया चौक में आज एक विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोगों के घायल होने की खबर है। ब्लास्ट के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पुलिस बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम लेकर पहुंच चुकी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी में है कि, आखिर ये ब्लास्ट हुआ कैसे।
जांच में जुटी पुलिस:
रिपोर्ट्स के अनुसार, उधमपुर के बाजार में यह ब्लास्ट बुधवार को दोपहर के वक्त हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही इस इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में लग गई। साथ ही आसपास के लोगों और पुलिस ने इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
उधमपुर के SSP विनोद कुमार ने बताया:
इस घटना के बारे में बात करते हुए उधमपुर के SSP विनोद कुमार ने बताया कि, "उधमपुर के सलाथिया चौक पर विस्फोट में सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है आगे की जांच में विस्फोट की तीव्रता का खुलासा किया जाएगा।"
अधिकारी ने बताया कि, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच में विस्फोट की तीव्रता का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस हादसे के बारे में बात करते हुए एक डॉक्टर ने एएनआई से कहा कि, कुल 15 लोग घायल हुए, जिनमें से 1 ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, तीन दिन पहले श्रीनगर के अमीराकदल इलाके के संडे बाजार में रविवार शाम को आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला किया गया था। इस हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि 23 घायल हो गए थे। इनमें एक पुलिसकर्मी और 17 महिलाएं शामिल थीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।