महाराष्ट्र : रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 4 को गवानी पड़ी जान

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक विस्फोट होने से बड़ी दुर्घटना घट गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
महाराष्ट्र : रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट
महाराष्ट्र : रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोटSyed Dabeer Hussain - RE

महाराष्ट्र। देश में जहां एक तरफ कोरोना से कोहराम मचा रहा है, वहीं इस बीच कई राज्यों से लगातार बड़े-बड़े हादसे होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं, आज यानि शनिवार को एक नया मामला महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से सामने आया है। इस घटना के तहत रत्नागिरी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक विस्फोट होने से बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। जबकि 1 व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट :

दरअसल, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शनिवार की दोपहर अचानक ही एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि, 1 व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसके अलावा फैक्ट्री के अंदर 40 से 50 लोगों के फंसे होने की खबर है। जिन्हें निकालने का काम जारी है। हालांकि, अब तक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने का कारण का पता नहीं चला है। विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही पुलिस कुछ ही देर में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। पुलिस फिलहाल विस्फोट होने के कारण का पता लगाने में जुटी है।

घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती :

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तुरंत जिले के पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, राहत वाचाव का कार्य अभी भी जरी है। पुलिस ने बताया है कि, यह विस्फोट इंडस्ट्रियल इलाके में केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में हुआ। जिस समय फैक्ट्री में विस्फोट हुआ उस समय वहां लगभग 100 मजदूर काम कर रहे थे। कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हम पता लगाने की कोशिश कर रहे है। जाँच पूरी होने पर ही विस्फोट होने का कारण पता चल सकेगा। खबरों की माने तो यहाँ सुबह दो धमाके हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com