राष्ट्रपति से वित्त मंत्री की मुलाकात
राष्ट्रपति से वित्त मंत्री की मुलाकातSocial Media

मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट 2023 लाएगा बड़ी खुशखबरी! राष्ट्रपति से वित्त मंत्री की मुलाकात

केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Budget 2023 : इस साल 2023 के बजट का पिटारा आज सबके सामने आने वाला है, जो बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल, 2024 के आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव से पहले पेश हो रहा मोदी सरकार 2.0 का यह आखिरी पूर्ण बजट है, ऐसे में देशवासियों के लिए इस साल के बजट में बड़ी खुशखबरी आने की संभावना है। आज 1 फरवरी को 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेपरलैस बजट 2023-2024 पेश किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण :

पेपरलैस बजट 2023-2024 पेश करने से पहले आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और यहांं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को आम बजट 2023-24 की कॉपी पेश की। देखा जाए तो भारत के इतिहास में ऐसा पहली देखा जा रहा है कि, जब बजट सत्र की शुरुआत महिला राष्‍ष्ट्रपति और अब केंद्रीय बजट भी एक महिला वित्त मंत्री द्वारा पेश होगा।

बजट 2023 पेश होने से पहले कैबिनेट की बैठक :

तो वहीं, बजट 2023 को पेश करने से पहले और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद आज बुधवार को मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक भी होगी। इस दौरान कैबिनेट की ओर से बजट को मंजूरी दिए जाने के बाद मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में 11 बजे बजट पेश किया जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों वाला बजट होगा। आज पेश होने वाला आम बजट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे से संसद में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी. रेल बजट भी इसी में शामिल होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com