Omicron को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, नियमों उल्लंघन करने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

Omicron की एंट्री भारत में होने के बाद देश की राज्य सरकारें अलर्ट होती नजर आरही है। इसी कड़ी में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अब राज्य में चालान सिस्टम शुरू कर दिया है।
दिल्ली सरकार अलर्ट, नियमों उल्लंघन करने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
दिल्ली सरकार अलर्ट, नियमों उल्लंघन करने वालों से वसूला जाएगा जुर्मानाPriyanka Sahu -RE

दिल्ली, भारत। भारत में भले ही कोरोना वायरस के मामले कम हों, लेकिन नए Omicron वेरिएंट के चलते पूरी दुनियाभर में डर का माहौल छा गया है। अब तक यह वेरिएंट 29 देशों तक पहुंच गया है। Omicron की एंट्री भारत में होने के बाद अब इसका प्रसार बढ़ने के पूरे आसार नजर आरहे हैं। इसलिए अब देश की राज्य सरकारें अब अलर्ट होती नजर आरही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अब राज्य में चालान सिस्टम शुरू कर दिया है।

Omicron को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट :

दरअसल, भारत में कोरोना ने नए Omicron वेरिएंट का डर इस कदर बढ़ गया है कि, हर दिन किसी न किसी देश से इसके मामलें सामने आ ही रहे हैं। इसी के चलते देश के कई राज्यों में एक बार फिर से सावधानियां बरतने की घोषणा कर दी गई है। वहीं, इन्हीं राज्यों में दिल्ली का नाम भी शामिल है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राज्य में कई सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इन कदमों के तहत केजरीवाल सरकार ने मास्क न पहने वालों और नियमों का पालन न करने वालों से जुर्माना वसूलने के आदेश जारी किए हैं। यह जुर्माना 200 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक वसूला जा सकता है।

कितना भरना पड़ सकता जुर्माना :

दरअसल, इन दिनों लगभग सभी देश ओमिक्रोन को लेकर सावधानियां बरत रहे हैं। भारत में इसकी एंट्री के बाद से सनसनी सी फ़ैल गई है। क्योंकि, यह अब तक सामने आए वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने स्कूल को भी फिर से बंद करने के आदेश जारी किये थे। वहीं, अब केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सख्ती से नियमों के पालन करने के आदेश जारी किए हैं। यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता पाया गया तो उसे जुर्माना भरना होगा और उसका चालान काटा जाएगा। इन नियमों के तहत...

  • मास्क न लगाने 200 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक तक चालान काटा जा सकता है।

  • सोशल डिस्टेंसिंग न रखने वाले या अन्य नियमों का पालन न करने वालों को 2,000 रुपये तक का चालान भरना पड़ सकता है।

  • दिल्ली मेट्रो में मास्क न लगाने वालों को 200 रुपये जुर्माना देना होगा।

  • दिल्ली में अन्य स्थानों पर 2,000 रुपये के चालान का नियम निर्धारित किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com