आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से भभकी भीषण आग
आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से भभकी भीषण आग Social Media

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से भभकी भीषण आग, CM ने की मुआवजे की घोषणा

आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से भीषण आग ने आफत मचाई, इस हादसे में 6 लोगों की मौत व 12 लोग घायल हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश, भारत। देश में हादसों व घटनाओं का संकट थम ही नहीं रहा है, कहीं न कहीं कुछ हादसे हो ही रहे है। अब आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से यहां भीषण आग ने आफत मचाई है।

हादसे में छह लोगों की मौत, 12 घायल :

दरअसल, आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार आधी रात के करीब गैस रिसाव होने के कारण इस फैक्‍ट्री में आग ने इस कदर तहलका मचाया कि, इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई है, जबकि 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। 6 मृतकों में से 4 बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। आंध्र प्रदेश में एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया- एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए हैं। नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से आग लगी।

CM मोहन रेड्डी ने की मुआवजे की घोषणा :

एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में केमिकल फैक्ट्री में हुए इस हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

दुर्घटना पर राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया :

तो वहीं, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बयानों के अनुसार दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए हैं।

घटना की गहन जांच के दिए निर्देश :

बताया जा रहा है कि, केमिकल फैक्ट्री में लगी आग को काबू करने में करीब दो घंटे का समय लगा, आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co