हरियाणा: करनाल की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद मचा आग का तांडव, 3 की मौत

हरियाणा के करनाल स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस भयानक आग ने 3 लोगों की जान लेली। हालांकि, आग लगने के तुरंत बाद ही जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई।
हरियाणा: करनाल की पटाखा फैक्ट्री में आग
हरियाणा: करनाल की पटाखा फैक्ट्री में आग Social Media

हरियाणा। एक तरफ भारत अभी भी कोरोना से लड़ रहा है। इसी बीच आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ ही रही हैं। पिछले दिनों लगातार अलग-अलग राज्यों से किसी न किसी हादसे की खबर सुनने में आती रही हैं। वहीं, अब हरियाणा के करनाल स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस भयानक आग ने 3 लोगों की जान लेली। हालांकि, आग लगने के तुरंत बाद ही जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई। जिससे राहत- बचाव कार्य कुछ ही देर में शुरू कर दिया गया।

पटाखा फैक्ट्री में आग :

दरअसल, आज यानी मंगलवार की शाम हरियाणा के करनाल में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक ही जोरदार विस्फोट हुआ जिससे इस भयानक आग की लपटें उठने लगी। इस भीषण आग में 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि, 1 व्यक्ति बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया है। घायल हुए व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। खबरों की मानें तो, करनाल के घोघड़ीपुर स्थित इस फैक्ट्री में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक की एक विस्फोट हुआ जिससे यह आग लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया था। साथ ही आग में फसे लोगों को बहार निकालने का काम शुरू किया।

मृतकों की पहचान :

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि, धमाका होने के कुछ देर बाद ही देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फ़ैल गई। इस आग की चपेट में फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूर आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों की पहचान 25 वर्षीय विजय कुमार, 22 वर्षीय विजय और 28 वर्षीय पंडी शिवम के रूप में हुई है। जबकि मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह धमाका इतना जोरदार हुआ था कि, जिससे फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को काफी नुकसान हुआ है और वह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस अधीक्षक का कहना :

करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया का कहना है कि, 'एक शव कारखाने से बरामद किया गया, जबकि घायल की हालत गंभीर है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच चल रही है। सभी हताहत पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे। पटाखा फैक्ट्री के मालिक के एक रिश्तेदार ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा फैक्ट्री में विस्फोट तब हुआ जब मजदूर उत्पादन क्षेत्र की सफाई कर रहे थे। बता दें, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com