कोलकाता : पांच मंजिला इमारत में आग लगने से 2 की मौत

आज कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू से भी एक भीषण आग लगने की दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह भीषण आग एक पांच मंजिला इमारत में लगी। जिसमें 2 लोगों के मरने की खबर सामने आई है।
Fire in Kolkata Five-Storey Building
Fire in Kolkata Five-Storey Building Syed Dabeer Hussain - RE

कलकत्ता। भारत पहले ही कोरोना वायरस के आतंक से परेशान है। इसी दौरान अलग-अलग राज्यों में भूकंप-बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं और आग-एक्सीडेंट जैसी घटनाओं का कहर भी जारी है। हाल ही में कई राज्यों आग लगने जैसे कई बड़े हादसे हुए हैं। वहीं, आज कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू से भी एक भीषण आग लगने की दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह आग भीषण आग एक पांच मंजिला इमारत में लगी। जिसमें 2 लोगों के मरने की खबर सामने आई है।

पांच मंजिला इमारत में लगी आग :

दरअसल, शुक्रवार की देर रात कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। यह एक रेजिडेंशियल ईमारत थी। इस ईमारत में आग लगने से 2 लोगों की मौत होने और 2 लोग के घायल होने की पुष्टि हुई है। जिनमें एक 12 साल का लड़का और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। खबरों के अनुसार, लड़के की मौत आग में जलने से नहीं हुई हैं, बल्कि उस लड़के ने डर के कारण इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिससे उसे गंभीर छोटे आईं। हालांकि, उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंच कर उसकी कुछ मिनटों में जान चली गई।

बाथरूम से मिला महिला का शव :

बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि, कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'एक महिला का शव इमारत की बाथरूम से मिला है। उनके अलावा इमारत में रहने वाले दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। फ़िलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।’

Fire in Kolkata Five-Storey Building
Fire in Kolkata Five-Storey Building Kavita Singh Rathore - RE

अग्निशमन सेवा मंत्री ने बताया :

उधर पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने भी जानकारी देते हुए बताया कि, 'इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी लोगों को बचा लिया गया है। अब उसे ठंडा करने काम किया जा रहा है।’

अधिकारी ने बताया :

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, 'शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई, जो ऊपरी मंजिल की ओर भी फैल गई। इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए कम से कम 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com