आंध्र प्रदेश : गुंटूर की कृष्णा नदी में नहाने गए 5 विद्यार्थी और 1 शिक्षक डूबे

आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के तहत कृष्णा नदी में पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक डूब गए।
आंध्र प्रदेश : गुंटूर की कृष्णा नदी में नहाने गए 5 विद्यार्थी और 1 शिक्षक डूबे
आंध्र प्रदेश : गुंटूर की कृष्णा नदी में नहाने गए 5 विद्यार्थी और 1 शिक्षक डूबेसांकेतिक चित्र

आंध्र प्रदेश, भारत। एक तरफ भारत में कोरोना के नए Omicron (ओमिक्रॉन) वेरिएंट का कहर बढ़ता नजर आरहा हैं। वहीं, भारत में अन्य अलग गंभीर परिस्थितियां भी देखने को मिल रही हैं। इन परिस्थितियों में चाहें भारत में आई प्राकृतिक आपदा हो या फिर कोई गंभीर दुर्घटना। देश में गंभीर हादसे भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, हर दिन किसी न किसी राज्य से अलग-अलग तरह की दुर्घटना की खबर सामने आ ही रही हैं। ऐसे हालातों के बीच आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले एक और बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के तहत कृष्णा नदी में पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक डूब गए।

आंध्र प्रदेश में नदी में डूबने से 6 लोगों की जान :

दरअसल, आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कृष्णा नदी में डूबने से कई लोगों की जान एक और बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के तहत कृष्णा नदी में नहाने गए वैदिक स्कूल के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक डूब गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने जैसे तैसे मशक्त करके शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों लो पहचान करते हुए बताया है कि, 'विद्यार्थियों में 15 वर्षीय नितीश कुमार दीक्षित, 15 वर्षीय हर्षित शुक्ला, 17 वर्षीय शुभम त्रिवेदी, 14 वर्षीय अंशुमन शुक्ला और 14 वर्षीय मध्यप्रदेश का रहने वाला शिवा शर्मा शामिल हैं। जबकि, 24 वर्षीय शिक्षक के. सुब्रमण्यम गुंटूर जिले के नरसारावपेट निवासी थे।'

पुलिस अधिकारियों ने बताया :

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि, उन्हें ऐसी आशंका है कि, किशोर अचमपेट मंडल के मडिपाडु में स्थित श्वेता श्रींगाचलम वैदिक स्कूल के 5 विद्यार्थी और एक शिक्षक नदी में नहाने के लिए उतरे होंगे और अनजाने में अचानक ही भंवर में फंस गए होंगे। काफी कोशिश करने के बाद भी जब यह वहां से नहीं निकल पाये तब नदी में डूब गए। ख़बरों की मानें तो वह नियमित रूप से नदी में डुबकी लगाने जाते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com