कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज 28 दिसंबर को 136वें 'कांग्रेस स्थापना दिवस' के मौके पर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया। तो वहीं, सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी...
कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण
कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहणPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। विपक्ष पार्टियां में मुख्‍य रूप से कांग्रेस पार्टी का नाम अधिकतर चर्चाओं में रहता है और आज 28 दिसंबर का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए काफी अहम है, क्‍योंकि आज ही के दिन एक राजनीति के तहत कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। आज कांग्रेस 136 वां 'कांग्रेस स्थापना दिवस' मना रही है।

कांग्रेस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण :

136 वें कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। तो वहीं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अनुपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटोनी ने झंडा फहराया।

सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं :

इसके अलावा कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने कहा, ''सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया।''

सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। ये कहना कि ये राजनीतिक साजिश है ये एकदम गलत है। जिस तरह के लफ़्ज ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ये पाप है। किसानों से बात करनी चाहिए और कानून वापस लेने चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव

आज से किसान संवाद कार्यक्रम की शुरुआत :

बताते चलें कि, कांग्रेस पार्टी 136वें स्थापना दिवस पर आज से किसान संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करने वाली है, जिसे कांग्रेस ने जय जवान-जय किसान का नाम दिया है। किसान संवाद कार्यक्रम आज 28 दिसंबर से शुरु होकर 30 दिसंबर तक जारी रहेगा।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी फहराया झंडा :

बता दें, दिल्‍ली के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने भी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी का झंडा फहराया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com