Flight Stopped In France Reached Mumbai
Flight Stopped In France Reached MumbaiRaj Express

Mumbai : मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट 279 यात्रियों को लेकर पहुंची मुंबई, CISF ने की पूछताछ

Flight Stopped In France Reached Mumbai : भारतीय दूतावास ने मामले को सुलझाने और विमान को वापस उड़ान भरने की अनुमति देने के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

हाइलाइट्स :

  • 27 यात्रियों ने फ्रांस में रुकने का लिया निर्णय।

  • सोमवार दोपहर 2:30 बजे रवाना हुई थी फ्लाइट।

  • दुबई से निकारागुआ जा रही थी रोमानियाकी फ्लाइट।

महाराष्ट्र। मानव तस्करी के शक में पिछले 4 दिनों से फ़्रांस में रोकी गई फ्लाइट मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट में करीब 276 भारतीय यात्री सवार थे। मुंबई लौटने पर सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्रियों से पूछताछ भी की है। इस फ्लाइट में 303 यात्री सवार थे इनमें से 27 ने फ्रांस में ही रुकने का निर्णय लिया है। फ्लाइट को फ़्रांस से सोमवार दोपहर 2:30 बजे रवाना कर दिया गया था।

फ़्रांस में रोका गया यह विमान रोमानिया की लीजेंड एयरलाइन कंपनी का है। फ्रांस में जांच पड़ताल के बाद फ्लाइट को सोमवार दोपहर 2:30 बजे रवाना कर दिया गया था। यह फ्लाइट मुंबई में रविवार सुबह पहुंची है। फ्लाइट से उतरे यात्री मीडिया से बचते नजर आये। फ़्रांस में रुके 27 यात्री जिनमें से 2 माइनर बताए जा रहे हैं, ने फ्रांस में ही रुकने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार ये यात्री भारत नहीं लौटना चाहते थे। इन यात्रियों ने फ़्रांस में असायलम के लिए निवेदन किया है।

दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली चार्टर उड़ान को मानव तस्करी के संदेह में गुरुवार को फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। यात्रियों में एक 21 महीने का बच्चा और 11 अकेले नाबालिग शामिल थे। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने मामले को सुलझाने और विमान को वापस उड़ान भरने की अनुमति देने के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com