असम बाढ़: कछार जिले में दो दिन के लिए स्कूल-कालेज बंद
असम बाढ़: कछार जिले में दो दिन के लिए स्कूल-कालेज बंदSocial Media

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, कछार जिले में दो दिन के लिए स्कूल-कालेज बंद

इन दिनों असम (Assam) राज्य के लोग बाढ़ के कहर को झेल रहें हैं। इसी बीच बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कछार जिले में सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद किया गया है।

असम, भारत। इन दिनों असम (Assam) राज्य के लोग बाढ़ के कहर को झेल रहें हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 27 जिलों के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसी कड़ी में सबसे ज्यादा प्रभावित कछार में प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कछार जिले में सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद किया गया है।

कछार जिले में दो दिन के लिए स्कूल-कालेज बंद:

बता दें कि, असम में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कछार जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी और निजी) और गैर जरूरी निजी प्रतिष्ठानों को 48 घंटे (19 और 20 मई) के लिए बंद कर दिया है। बता दें, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 जिले के 6 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 48 हजार से ज्यादा लोगों को 248 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

कछार जिले में दो दिन के लिए स्कूल-कालेज बंद
कछार जिले में दो दिन के लिए स्कूल-कालेज बंदSocial Media

जानकारी के लिए बता दें कि, असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और भी खराब हो गई। दरांग जिले में बाढ़ के चलते एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद अब असम में मौजूदा प्री-मानसून बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

नागांव में बाढ़ की वजह से टूटी सड़क:

वहीं, असम में बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है,और वहां से लगातार डराने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। असम से ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। असम के नागांव में बाढ़ की वजह से कपूर काठियाटोली को जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया। पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज है कि, सड़क भी उसके आगे नहीं टिकी।

एक तरफ जहां, असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहीं प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, एसडीआरएफ, नागरिक प्रशासन और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com