सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार दिखा ऐतिहासिक पल- एक साथ 9 जजों ने ली शपथ

सुप्रीम कोर्ट में आज एक साथ 9 जजों को शपथ दिलाई गई, इनमें 3 महिलाएं भी हैं। नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में हुआ।
सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार दिखा ऐतिहासिक पल- एक साथ 9 जजों ने ली शपथ
सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार दिखा ऐतिहासिक पल- एक साथ 9 जजों ने ली शपथSocial Media

दिल्‍ली, भारत। भारत का शीर्ष न्यायिक प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में आज 31 अगस्‍त को पहली बार ऐसा ऐतिहासिक पल देखा, जो कभी नहीं देखा गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में आज एक साथ 9 जजों को शपथ दिलाई गई।

भवन परिसर के सभागार में जजों का शपथ ग्रहण समारोह :

बताया जा रहा है कि, इन नए जजों का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में हुआ, यहां एक साथ 9 जजों ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना इन सभी जजों की शपथ दिलाई है। इस दौरान 3 महिला न्यायाधीशों ने भी शपथ ली है।

शपथ लेने वाले नए न्यायाधीशों के नाम-

  1. न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका

  2. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

  3. न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी

  4. न्यायमूर्ति हिमा कोहली

  5. न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना

  6. न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार

  7. न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश

  8. न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी

  9. न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा

बताते चलें कि, मौजूदा चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन 9 जजों के नाम पदोन्नति के लिए रिकमंड किए थे, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया और आज इन जजों ने शपथ भी ले ली है। खास बात तो यह है कि, शपथ लेने वाली 3 महिला जजों में से एक जस्टिस बी. वी. नागरत्ना भी हैं, जो 2027 में देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं। इसके अलावा जस्टिस पीएस नरसिम्हा भी हैं, जो बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपॉइंट हो रहे हैं। वे भी 2028 में चीफ जस्टिस बन सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्‍या 33 :

यह भी बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट से 12 अगस्त को जस्टिस आर.एफ. नरीमन के रिटायरमेंट के बाद जजों की संख्या घटकर 25 हो गई थी। अब 9 नए जजों के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्‍या अब 33 हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com