स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवसSyed Dabeer Hussain - RE

देश में पहली बार 15 अगस्त नहीं बल्कि किसी और दिन मनाया गया था स्वतंत्रता दिवस, जानिए इतिहास

पहली बार साल 1930 में 26 जनवरी को देश ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह अधिवेशन लाहौर में आयोजित किया गया था।

हाइलाइट्स :

  • भारत में पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त नहीं बल्कि किसी और दिन मनाया गया था।

  • 1947 से पहले साल 1930 में देश ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था।

  • देश में पहला स्वतंत्रता दिवस 26 जनवरी 1930 में मनाया गया था।

राज एक्सप्रेस। आज यानि 15 अगस्त को समस्त भारत वर्ष स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में हर जगह राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देशभक्ति से जुड़े गाने सुनने को मिल रहे हैं और हर तरह देशभक्ति का माहौल छाया हुआ है। आज हम सभी भारतवासी आजादी का यह 77वां साल मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त नहीं बल्कि किसी और दिन मनाया गया था। हम सभी भले ही 15 अगस्त 1947 को अपने देश की आज़ादी के रूप में याद करते हैं। लेकिन इससे पहले साल 1930 में भी देश ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

कब मनाया गया था पहला स्वतंत्रता दिवस?

दरअसल देश में पहला स्वतंत्रता दिवस 26 जनवरी 1930 में मनाया गया था। दरअसल इस दौरान साल 1929 में महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरु एवं देश के कई बड़े नेताओं ने मिलकर कांग्रेस अधिवेशन में यह निर्णय लिया था कि यदि ब्रिटिश सरकार के द्वारा भारत को 26 जनवरी 1930 तक अपना हक नहीं मिलता, तो देश खुद को स्वतंत्र घोषित कर लेगा। जिसके बाद पहली बार साल 1930 में 26 जनवरी को देश ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह अधिवेशन लाहौर में आयोजित किया गया था।

कितने सालों तक देश ने मनाया यह दिन?

शायद आपको यह बात जानकर आश्चर्य हो लेकिन भारत ने 26 जनवरी को अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में कुछ सालों तक नहीं बल्कि 18 सालों तक मनाया था। इस खास दिन पर पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता था। और लोग अपने आसपास की जगह पर सफाई कर स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देते थे।

जब मिली आजादी

हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी। जिसके बाद में देश का संविधान लिखा गया और देश के लिए एक नई रूपरेखा को तैयार किया गया। इसके बाद से ही देश में 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाने की शुरुआत की गई। लेकिन वहीं 26 जनवरी को ना भूलते हुए इस दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com