बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन
बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन Social Media

बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, नेताओं ने जताया शोक

बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी 88 वर्ष की उम्र में स्वर्ग सिधार गए, उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया।

पश्चिम बंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल राज्य से आज सुबह-सुबह एक दुखद खबर सामने आई है कि, इस राज्य के बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी आज स्वर्ग सिधार गए, उनका निधन हो गया है।

88 वर्ष की उम्र में हुआ केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन :

बताया जा रहा है कि, पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की उम्र 88 वर्ष थी और कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में एडमिट किया गया था इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी, लेकिन आज सुबह 5:00 बजे के करीब लोहिया मार्ग स्थित निवास पर पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की सांसें थम गई। तो वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन की खबर सुनते ही भाजपा के कई नेताओं की ओर से शोक प्रकट करने के साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।

श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।ओम शांति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन की सूचना से दुखी हूँ। उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को जमीन पर मजबूत करने और गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति वें जीवन भर समर्पित रहे। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, यूपी के गौरव, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय पं. केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। भारतीय जनसंघ से भाजपा तक जीवन भर कार्य करने वाले पंडित जी का निधन पार्टी व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com