कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री SM कृष्णा की तबीयत खराब
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री SM कृष्णा की तबीयत खराबSocial Media

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री SM कृष्णा की तबीयत खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा (S. M. Krishna) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि, उनकी तबियत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेंगलुरु, भारत। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा (S. M. Krishna) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा की तबियत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व सीएम एसएम कृष्णा को एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

मणिपाल अस्पताल ने एक बयान में कहा, "श्री एस एम कृष्णा बेंगलुरु के एअरपोर्ट रोड पर स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस की नली में संक्रमण है।"

बता दें कि, कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा शनिवार को बेंगलुरु के एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसएम कृष्णा को डॉ. सत्यनारायण मैसूर पल्मोनोलॉजी के एचओडी और डॉ. सुनील कारंत एचओडी की देखभाल में रखा गया है और एक व्यापक डॉक्टर्स की टीम देखरेख कर रही है। उन्हें मिनिमल रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया गया है। इसके अलावा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन:

अस्पताल प्रशासन की तरफ से बुलेटिन जारी करते हुए कहा गया है कि, "पूर्व मुख्यमंत्री सीएम कृष्णा को सांस की नली में संक्रमण है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर खुद उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि, एस. एम. कृष्णा 11 अक्टूबर 1999 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के 16वें मुख्यमंत्री रहे थे। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वह 2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री SM कृष्णा की तबीयत खराब
जेपी नड्डा ने सुना PM के मन की बात का 93 एपिसोड और कहीं ये बात

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com