पूर्व PM मनमोहन सिंह ने की थी नागरिकता कानून की मांग: राकेश सिंह
पूर्व PM मनमोहन सिंह ने की थी नागरिकता कानून की मांग: राकेश सिंह Social Media

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने की थी नागरिकता कानून की मांग : राकेश सिंह

मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि 2003 में तत्कालीन एनडीए सरकार में मनमोहन सिंह द्वारा नागरिकता कानून (CAA) के लिए संसद मे मांग उठाई गई थी और अब कांग्रेस भ्रम फैला रही हैं।

राज एक्सप्रेस। जबलपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने एनआरसी (NRC), सीएए (CAA) पर मध्य प्रदेश और देशभर में बन रहे माहौल को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। एनआरसी और सीएए का समर्थन करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि, ये बिल नागरिकता देने वाला है लेने वाला नहीं। राकेश सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वोट बैंक की राजनीति के लिए देश को गलत दिशा में धकेल रही है कांग्रेस पार्टी।

राकेश सिंह ने कहा कि, खुद यूपीए शासन में 2004 से 2014 तक कांग्रेस के ही कई नेताओं ने इस कानून के पक्ष में बात कही थी। कांग्रेस तब इस कानून को लाने की बात करती थी, लेकिन आज वोट बैंक के लालच में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। नागरिकता कानून किसी राज्य के अधिकार क्षेत्र में नहीं है बल्कि ये सिर्फ केन्द्र सरकार के अधीन है और उसके अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में वोट बैंक की राजनीति के चलते कमलनाथ इसे प्रदेश में लागू नहीं कर रहे हैं और इसके लिए वह 25 दिसम्बर (कल) को भोपाल में मार्च निकालने जा रहे हैं।

जबलपुर में उपद्रव की वजह कांग्रेसी : राकेश सिंह

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जबलपुर में बिगड़े हालातों पर कहा कि "यहां हुए उपद्रव की वजह कांग्रेसी हैं। कांग्रेस सरकार ध्रुवीकरण और वोट बैंक की राजनीति में डूब चुकी है। इंदौर में हुए आयोजन के बाद जो जनसैलाब भाजपा के समर्थन में नजर आया है इससे कांग्रेस इस कदर डर गई कि उन्होंने इंदौर में लगे बैनर पोस्टर को हटाए जाने के साथ ही जुर्माने जैसी कार्रवाई भी कराई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ को चाहिए कि वह भ्रम न फैलाकर शांति व्यवस्था कायम रखें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com