दुखद खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन-देश में शोक की लहर

आज का अत्यंत दुखद समाचार, भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का आज 82 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेता जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं।
दुखद खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन-देश में शोक की लहर
दुखद खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन-देश में शोक की लहर Social Media

दिल्‍ली, भारत। देश कोरोना महासंकट काल के बीच आज एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता ईमानदार छवि वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में इस दुनिया का अ‍लविदा कह चले हैं। जसवंत सिंह जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने ट्वीट कर दुख जताया है।

6 साल से कोमा में थे जसवंत :

भारतीय जनता पार्टी के प्रख्यात नेता जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे है और वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, पिछले छह साल से कोमा में थे। दिल्‍ली के आर्मी अस्‍पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, ''पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (रिटा) का आज सुबह 6.55 बजे निधन हो गया। उन्‍हें जून को भर्ती कराया गया था और सेप्सिस के साथ मल्‍टीऑर्गन डिसफंक्‍शन सिंड्रोम का इलाज चल रहा था। उन्‍हें आज सुबह कार्डियक अरेस्‍ट आया। उनका कोविड स्‍टेटस निगेटिव है।''

PM मोदी ने की मानवेंद्र से फोन पर बात :

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र से फोन पर बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए दुख भरी प्रतिक्रिया दी। PM नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ''जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।''

जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।''

UP के CM योगी ने जताया शोक :

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट में लिखा- पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री जसवंत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति।

प्रकाश जावड़ेकर ने किया ट्वीट :

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट में लिखा- पूर्व रक्षा एवं विदेश मंत्री जसवंत सिंहजी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। जसवंत सिंह जी अटल जी के सहयोगी रहे। प्रशासन का उनका अनुभव वाजपेयी सरकार में देखने को मिला। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति

अमित शाह बोले- देश के लिए एक अपूरणीय क्षति :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह जी का निधन दुःखद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति''

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सिंह को याद करते हुए लिखा, "उन्‍हें परमाणु शक्ति वाले भारत की विदेश नीति तैयार करने के लिए खासतौर पर याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के रूप में उन्‍होंने भारतीय डिप्‍लोमेट्स से शानदार काम कराया।"

इसके अलावा जसवंत सिंह के निधन पर बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव राम माधव, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डीएमके अध्यक्ष एमके स्‍टालिन ने भी शोक व्‍यक्त किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com