मुंबई : अंधेरी में चार मंजिला इमारत गिरने से 5 घायल

महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत चार मंजिला इमारत गिरने से 5 लोग घायल हो गए। इस बिल्डिंग के गिरने का कारण भारी बारिश को बताया जा रहा है।
मुंबई : अंधेरी में चार मंजिला इमारत गिरने से 5 घायल
मुंबई : अंधेरी में चार मंजिला इमारत गिरने से 5 घायलSocial Media

मुंबई, महाराष्ट्र। एक तरफ भारत के राज्य कोरोना का कहर झेल रहे हैं। वहीं, भारत में अन्य अलग गंभीर परिस्थितियां भी दिखाई दे रही हैं। इन परिस्थितियों में चाहें भारत में आई प्राकृतिक आपदा हो या फिर कोई गंभीर दुर्घटना। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदा का कहर जारी है। मुंबईवासी पहले ही भारी बारिश से परेशान है। वहीं, ऐसे में अब महाराष्ट्र के मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत चार मंजिला इमारत गिरने से 5 लोग घायल हो गए।

चार मंजिला इमारत गिरने से 5 घायल :

दरअसल, देर रात मुंबई में अंधेरी इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत के अचानक गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान 5 लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें समय रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ही जानकारी पुलिस को देदी गई। पुलिस कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंच गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे। घटना के बाद पहुंची बचाव दल की टीमों ने लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। टीम द्वारा लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।

हादसे का कारण बनी तेज बारिश :

खबरों की मानें तो यह हादसा तेज बारिश के कारण हुआ, क्योंकि यह बिल्डिंग तेज बारिश को सह ना सकी और ढह गई। इस घटना को मिलाकर महाराष्ट्र में बारिश के चलते हो रही घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा इन हादसों में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 209 हो गई है। यहां भारी बारिश से सबसे अधिक प्रभावित रायगढ़ जिला नजर आरहा है। क्योंकि, यहां सिर्फ बारिश के चलते ही करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग अब तक लापता हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग का बयान :

बताते चलें, यहां पिछले सप्ताह भारी बारिश के चलते आई भीषण बाढ़ और राज्य में विशेषकर तटीय कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन से भी लोगों को परेशान होना पड़ा था। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक बयान जारी कर कहा गया कि, 'पिछले सप्ताह से भारी बारिश और बाढ़ के कारण मारे गए 209 लोगों में सबसे अधिक 95 रायगढ़ जिले से हैं। इसके बाद सतारा में 45, रत्नागिरी में 35, ठाणे में 14, कोल्हापुर में सात, मुंबई उपनगर में चार, पुणे में तीन, सिंधुदुर्ग, वर्धा और अकोला जिलों में दो-दो व्यक्तियों की मौत हुई, बयान के अनुसार, आठ लोग अब भी लापता हैं जबकि 52 लोग घायल हुए हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com