बृजभूषण सिंह का विवादों से है पुराना नाता
बृजभूषण सिंह का विवादों से है पुराना नाताSyed Dabeer Hussain - RE

बाबरी मस्जिद गिराने से लेकर दाऊद इब्राहिम की मदद करने तक, जानिए कब-कब विवादों में रहे बृजभूषण?

साल 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में जिन 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उन लोगों में बृजभूषण सिंह का नाम भी शामिल था।

राज एक्सप्रेस। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण सिंह इस समय बुरी तरह से विवादों से घिरे हुए हैं। भारत के कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण से लेकर खिलाड़ियों को परेशान करने तक के आरोप लग रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब बृजभूषण सिंह विवादों में घिरे में हैं, उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। तो चलिए जानते हैं बृजभूषण सिंह के कुछ बड़े विवादों के बारे में –

पहलवान को मारा था थप्पड़ :

साल 2021 के आखिर में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान एक पहलवान बृजभूषण से बात करने के लिए मंच पर पहुंच गया था। इस बात से बृजभूषण इतना नाराज हो गए कि उन्होंने मंच पर ही पहलवान को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

सभी आतंकी मुसलमान :

दिसंबर 2021 में बृजभूषण ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि जितने आतंकवादी हैं वह मुसलमान ही हैं। आजादी के समय जिन्ना तना और मूल ले गए, लेकिन जड़ देश में ही छोड़ गए। जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है।

बाबरी मस्जिद विध्वंस के आरोपी :

साल 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में जिन 40 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उन लोगों में बृजभूषण सिंह का नाम भी शामिल था। हालांकि साल 2020 में कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया था।

दाऊद इब्राहिम की मदद :

बृजभूषण सिंह पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर्स सुभाष ठाकुर और बृजेश सिंह की मदद करने के आरोप भी लग चुके हैं। इस मामले में बृजभूषण सिंह को साल 1996 में जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था।

मायावती को कहा था गुंडी :

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान बृजभूषण ने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को उत्तर प्रदेश की गुंडी कह दिया था। उनके इस बयान पर खासा बवाल भी हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com