आम आदमी पार्टी के ये बड़े नेता खा चुके हैं जेल की हवा
आम आदमी पार्टी के ये बड़े नेता खा चुके हैं जेल की हवाSyed Dabeer Hussain - RE

मनीष सिसोदिया से लेकर सत्येंद्र जैन तक, आम आदमी पार्टी के ये बड़े नेता खा चुके हैं जेल की हवा

मनीष सिसोदिया का जेल जाना भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के मुद्दे पर बनी आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब आम आदमी पार्टी के किसी बड़े नेता को गिरफ्तार किया गया है।

राज एक्सप्रेस। बीते दिनों दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद नंबर 2 नेता माने जाने वाले मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पांच दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के मुद्दे पर बनी आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब आम आदमी पार्टी के किसी बड़े नेता को गिरफ्तार किया गया है। सिसोदिया से पहले भी पार्टी के कई बड़े नेता जेल जा चुके हैं।

सत्येंद्र जैन :

अरविंद केजरीवाल की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पिछले साल मई महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन के पास से 4.81 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उनके परिवार के सदस्य ऐसी फर्म से जुड़े थे जो PMLA के तहत जांच के दायरे में हैं।

सोमनाथ भारती :

अरविंद केजरीवाल सरकार के पहले कार्यकाल में कानून और पर्यटन मंत्री रहे सोमनाथ भारती भी जेल की हवा खा चुके हैं। दरअसल सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने उन पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। इसके चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा यूपी दौरे के दौरान एक विवादित बयान देने के भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

संदीप सिंह :

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे संदीप सिंह राशन कार्ड बनवाने के बहाने महिला से रेप करने के मामले में जेल जा चुके हैं। इस मामले के चलते उन्हें पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखाया गया था। साल 2016 में इस मामले की सीडी सामने आई थी, जिसमें संदीप सिंह दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में देखे गए थे।

जितेंद्र तोमर :

साल 2015 में दिल्ली के तत्कालीन कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को वकालत की फर्जी डिग्री रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ था। इस मामले में भागलपुर यूनिवर्सिटी ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि जितेन्द्र सिंह तोमर की डिग्री पूरी तरह से गलत और बोगस है।

विजय सिंगला :

बीते दिनों पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था। विजय सिंगला पर आरोप था कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े टेंडर में कमीशन मांगा है। मामला सामने आने के बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com