राजस्थान: गहलोत कैंप के सभी विधायक 3 चार्टर प्लेन से जैसलमेर रवाना

राजस्थान में गहलोत कैंप के विधायकों को तीन चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर ले जाया जा रहा है, ये सभी विधायक 14 अगस्त तक जैसलमेर रिसोर्ट में ही रहेंगे।
राजस्थान: गहलोत कैंप के सभी विधायक 3 चार्टर प्लेन से जैसलमेर रवाना
राजस्थान: गहलोत कैंप के सभी विधायक 3 चार्टर प्लेन से जैसलमेर रवानाSocial Media

राजस्थान, भारत। राजस्‍थान में सियासी संघर्ष चरम पर है और अब सभी की नजरें विधानसभा सत्र पर टिकी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा विधानसभा सत्र की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी हुकूमत पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए सभी समर्थक विधायकों को जैसलमेर रिसोर्ट में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है।

चार्टर्ड प्लेन से जैसलमेर जा रहे विधायक :

मिली जानकारी के मुताबिक, तीन चार्टर्ड प्लेन से विधायकों को जैसलमेर ले जाया जा रहा है और एक विमान रवाना हो चुका है एवं अन्य विधायक भी कुछ देर में रवाना होने वाले है। पहले चार्टर में 37 लोग, दूसरे चार्टर्ड विमान में 10 लोग और तीसरे चार्टर्ड विमान में 7 लोग तथा कुल 3 चार्टर से 54 लोग सहित CM अशोक गहलोत और इंचार्ज अविनाश पांडे भी विधायकों के साथ जैसलमेर जा रहे है।

सभी विधायक 14 अगस्त तक जैसलमेर में रहेंगे :

दरअसल, राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए अनुमति दी है। इसी के चलते गहलोत गुट के सभी विधायकों से कहा गया था कि, 14 अगस्त तक आपको होटल में ही रहना होगा, लोकतंत्र बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। त्योहार भी आप यहां अपने परिवार के साथ मना सकते हैं।

बता दें कि, विधानसभा सत्र की तारीख के घोषणा के बाद से ही कांग्रेस विधायकों में हलचल तेज हो गई, लगातार बैठकें हो रही थी। तो वहीं, आज शुक्रवार सुबह से इस बात के कयास लगाये जाने लगे थे कि, गहलोत कैंप के विधायकों को स्पेशल फ्लाइट के जरिए किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया जा सकता है और दोपहर होते-होते तक तस्वीर साफ़ भी हो गयी। बताया जा रहा है कि, संभावित रूप से गहलोत कैंप के इन विधायकों को जैसलमेर के सूर्यागढ़ और मैरिएट रिसोर्ट में ठहराया जायेगा।

गौरतलब है कि, CM अशोक गहलोत अपने सरकार के समर्थन में लगातार 102 विधायकों के समर्थन के दावे करते रहे हैं। ऐसे में बताया जा रहा है बहुमत से महज कुछ विधायक अधिक होने की वजह से CM गहलोत की हालात भी उतनी ठीक नहीं है, इसी कारण लगातार विधायकों की खेमेबंदी की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com