#MarriageAge : अब 18 नहीं 21 साल में बनेंगी बिटिया दुल्हन, प्रस्ताव को मंजूरी

#MarriageAge : अब माता-पिता चाह कर 18 साल में बेटी की शादी नहीं कर सकेंगे क्योंकि, सरकार ने लड़कियों की शादी करने की उम्र बढ़ा दी है। इस मामले में कैबिनेट में पेश किए गए प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है।
#MarriageAge
#MarriageAgeSyed Dabeer-RE

#MarriageAge : आज देश में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, उसके बाद भी जब समय शादी का आता है तब माता-पिता की एसी धारणा बन जाती है कि, उम्र ज्यादा न हो जाए क्योंकि, लड़का अच्छा नहीं मिलेगा, इसी डर से माता-पिता कई बार बेटी को आगे पढ़ने तक नहीं देते और 12वीं के बाद ही 18 साल के होते ही शादी करा देते हैं, लेकिन अब वह चाह कर भी ऐसा नहीं कर सकेंगे क्योंकि, सरकार ने लड़कियों कि शादी करने कि उम्र बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में कैबिनेट बैठक में पेश किए गए प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है।

प्रस्ताव को मिली मंजूरी :

दरअसल, आज भी देश में कई लोगों की सोच है कि, लड़कियां पढ़ लिख कर क्या करेंगी इनकी शादी करा दो और कुछ माता पिता तो बस बेटी के 18 साल के होने के ही इंतज़ार करते हैं कि, कब बेटी 18 साल की हो और कब उसकी शादी करा दी जाए। ऐसे में लड़कियां न मानसिक रूप से शादी के लिए तैयार होती हैं और न ही शारीरिक रूप से। इन सब के बीच लड़कियों को कई बार अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सब को ध्यान में रखते हुए भारत में बेटियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल कर दी गई है। इस फैसले से बेटियों को बहुत बड़ा तोहफा मिला है। बताते चलें, इस मामले में फैसला बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में पेश किए गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर लिया गया।

लाल किले पर किए संबोधन में किया था जिक्र :

बताते चलें, केंद्र सरकार वर्तमान समय में मौजूदा कानूनों में संशोधन करने को लेकर काफी समय से विचार कर रही है, इसके लिए संसद में कई प्रस्ताव भी पेश किए गए। याद दिला दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2020) के मौके पर लाल किले से जनता को संबोधित करते समय अपने संबोधन में लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 21 साल करने का जिक्र किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com