Tamil Nadu : छात्रा के आत्महत्या करने से मचा हॉस्टल में हड़कंप
Tamil Nadu : छात्रा के आत्महत्या करने से मचा हॉस्टल में हड़कंपSyed Dabeer Hussain - RE

Tamil Nadu : छात्रा के आत्महत्या करने से मचा हॉस्टल में हड़कंप

तमिलनाडु के एक हॉस्टल से एक छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस खबर के हॉस्टल में फैलते ही हड़कंप सा मच गया। इस मामले के तहत एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चेन्नई, भारत। देश में बढ़ते सड़क हादसों के मामलों के बीच ही आत्महत्या जैसी घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते कुछ समय में आत्महत्या करने से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। वहीं, आज तमिलनाडु के एक हॉस्टल से एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस खबर के हॉस्टल में फैलते ही हड़कंप सा मच गया। इस मामले के तहत एक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या :

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि, हमें कुछ समझ नहीं आता है। हम अपनी ज़िंदगी से बहुत हारे हुए महसूस करते है और हमारा मन करता है अब जीने के लिए कुछ नहीं बचा है और फिर मौत को गले लगाने के इरादे से आत्महत्या करने का मन बना लेते है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में अपनी जान से हाथ धो बैठते है। जो कि, बिलकुल गलत है, लेकिन ऐसा कई लोग करते है। इसी कड़ी में अब तमिलनाडु के तिरुवरकाडु में एक हॉस्टल की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी लगा कर जान दे दी। यह छात्रा नर्सिंग सेकेंड ईयर की बताई जा रही हैं। यह छात्रा वहीं के ही एक प्राइवेट कॉलेज़ में पढ़ाई कर रही थी। इस छात्रा की पहचान 19 वर्षीय सुमति के नाम से हुई है। यह इंदौर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

मामले की जांच CB-CID कर रही :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस छात्रा ने शनिवार शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकारीयों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जाँच शुरू दी। बता दें, इस मामले की जांच CB-CID कर रही है। पुलिस ने पुरे हॉस्टल के रूम की भी तलाशी ली है। साथ ही पुलिस ने छात्रा के माता-पिता और साथी छात्राओं से भी पूछताछ की हैं। पुलिस छात्रा को कॉल डिटेल्स से भी जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। फ़िलहाल छात्रा की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com