गुजरात BJP में विवाद- CM भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं और इनके फैसले को लेकर पार्टी के कई नेता नाखुश हैं। तो वहीं, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शाम तक के लिए टाल दिया गया है।
गुजरात BJP में विवाद- CM भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते है
गुजरात BJP में विवाद- CM भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैSyed Dabeer Hussain - RE

गुजरात, भारत। गुजरात में प्रदेश के CM की पद के लिए तो नाम फाइनल हो चुका है और भूपेंद्र पटेल CM के रूप में शपथ भी ले चुके हैं। अब गुजरात में नेतृत्व में बदलाव के बाद कैबिनेट का विस्तार होना है, लेकिन इससे पहले भी पार्टी में अंदरूनी कलह भी बात सामने आ रही है और भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं।

पार्टी के कई नेता नाखुश :

मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं और इनके फैसले को लेकर पार्टी के कई नेता नाखुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मौजूदा डिप्टी सीएम नितिन पटेल और मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा नाराज बताए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि, डिप्टी सीएम नितिन पटेल को केवल मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जिससे पार्टी में आपसी टकराव बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। तो वहीं, आज बुधवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण दोपहर में होना था, जिसे शाम तक के लिए टाल दिया गया है।

90 फीसदी से अधिक मंत्रियों को हटाने पर विचार :

भाजपा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, एक या दो नहीं बल्कि करीब 90 फीसदी से अधिक मंत्रियों को हटाएं जाने पर विचार किया जा रहा है और सिर्फ एक या दो मंत्री ऐसे होंगे जिनको दोबारा मंत्री बनाया जाएगा। इसी को लेकर BJP पार्टी के अंदर विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच ईश्वर पटेल, ईश्वर परमार, बचु खाबड़, वासण आहीर, योगेश पटेल कई विधायक प्रदेश के पूर्व CM विजय रूपाणी के घर भी पहुंच रहे हैं।

नए मंत्रियों के नाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, ये मंत्री राजधानी गांधीनगर में दोपहर दो बजे के बाद शपथ लेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यमल व्यास

तो वहीं, पुराने सभी मंत्रियों को हटाएं जाने की बाा सामने आते ही अटकलों को दौर शुरू हो गया और कहा जा रहा हैं कि, CM पटेल अपने मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल करेंगे और कई पुराने नेताओं को युवा नेताओं के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। इस दौरान कई महिलाओं को भी जगह मिल सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com