गुजरात के CM पद से हटे विजय रूपाणी- राज्यपाल को सौंपा इस्‍तीफा

गुजरात में मुख्‍यमंत्री का पद संभाल रहे विजय रूपाणी ने आज शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है।
गुजरात के CM पद से हटे विजय रूपाणी- राज्यपाल को सौंपा इस्‍तीफा
गुजरात के CM पद से हटे विजय रूपाणी- राज्यपाल को सौंपा इस्‍तीफाTwitter

गुजरात, भारत। भाजपा शासित राज्‍य गुजरात से हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है कि, इस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री का पद संभाल रहे विजय रूपाणी ने आज शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

चुनाव से पहले CM के पद से हटने का लिया फैसला :

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया, जब गुजरात में विधानसभा चुनाव होने का समय आने वाला है। दरअसल, गुजरात राज्‍य में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी से पहले विजय रूपाणी ने CM के पद से हटने का फैसला लिया और उन्‍होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर अपना इस्तीफा भी उन्हें सौंप दिया है। जब विजय रुपाणी राज्यपाल के पास इस्तीफा देने गये, तब उनके साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा और गुजरात प्रभारी भी राजभवन में मौजूद थे।

विजय रूपाणी ने भाजपा का आभार जताया :

इस्तीफे के बाद विजय रूपाणी ने भाजपा का आभार जताया और यह भी कहा कि, ''मुझे पार्टी के द्वारा अब जो भी​ ज़िम्मेदारी मिलेगी, मैं नई ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अवश्य काम करता रहूंगा। गुजरात का आगामी विधानसभा चुनाव नए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।''

त्यागपत्र देने की वजह :

मेरा मानना है कि ​अब गुजरात की विकास यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ नए नेतृत्व में आगे बढ़नी चाहिए। ये ध्यान रखकर मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के दायित्व से त्यागपत्र दिया है।

विजय रूपाणी

जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला :

तो वहीं, मीडिया से बातचीत में विजय रूपाणी ने कहा कि, "मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।"

अब गुजरात में CM के पद पर कौन होगा इस बारे में केंद्रीय पशुपालन मंत्री परसोत्तमभाई रूपला ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'आगामी मुख्यमंत्री को लेकर रविवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com