जेपी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र
जेपी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्रSocial Media

Gujarat Election 2022: जेपी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव वाले हैं। ऐसे में आज शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया।

गांधीनगर, भारत। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव वाले हैं। ऐसे में आज शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) और गुजरात भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे।

बता दें कि, आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुँचने पर माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने-अपने पाले में करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी ने 5 वर्षों में गुजरात के युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का वादा किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है।

जेपी नड्डा ने कही यह बात:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि, "गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं, तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं।"

जेपी नड्डा ने जारी किया वीडियो:

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करने से पहले वीडियो जारी किया। इससे पहले उन्होंने संविधान दिवस पर देश के संविधान की कॉपी पर पुष्प चढ़ाए। जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि, हम संविधान को लेकर समर्पित लोग हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com